अनुपमा सीरियल में एंट्री लेने वाली थीं उर्फी जावेद, एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत ने करवाया था शो से बाहर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 11:34 AM IST

Urfi Javed was Get Anupamaa Serial Offer in past: उर्फी जावेद ने अब हाल ही में इस बात का खुद खुलासा किया है कि वह अनुपमा का हिस्सा बनने वाली थीं, हालांकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण, वह इसका हिस्सा नहीं बन सकीं...

अनुपमा सीरियल में एंट्री लेने वाली थीं उर्फी जावेद, एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत ने करवाया था शो से बाहर!

अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। सीरियल के ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। साथ ही इसका हर किरदार दर्शकों के बीच काफी फेमस है। अब खबर सामने आ रही है कि उर्फी जावेद भी कभी अनुपमा सीरियल का हिस्सा बनने वाली थीं। जी हां, अक्सर अपने अजीबोगरीब फैशन और स्टाइल से लोगों को हैरान करने वालीं उर्फी को भी अनुपमा शो ऑफर किया गया था। 

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अब हाल ही में इस बात का खुद खुलासा किया है कि वह अनुपमा का हिस्सा बनने वाली थीं, हालांकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण, वह इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। जैसा कि हम जानते हैं पारस कलनावत शो में अनुपमा के बेटे समर की भूमिका निभा रहे हैं।

एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने दावा किया था कि जहां भी पारस के साथ काम करने की संभावना होती थी, वह क्रिएटिव टीम से बात करते थे और उन्हें शो से हटवा देते थे। उर्फी ने बताया कि वे एक शो में एक साथ काम करने वाले थे, जिसका अनुमान था कि वह शो अनुपमा था। 

टेलीविजन स्टार उर्फी जावेद का कहना है कि पारस, क्रिएटिव डायरेक्टर और अन्य सदस्यों को शो में उन्हें कास्ट न करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा, उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि जब भी शो में उनके होने की थोड़ी सी भी संभावना होती है, तो वह टीम से अनुरोध करते हैं कि उर्फी को अपनी गर्लफ्रेंड या एक्स के रूप में ना कास्ट करें, वो पसंद नहीं करेंगे। 


आपको बताते चलें इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पारस कलानावत से ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए उर्फी ने कहा कि वह पारस को डेट करने को एक रिलेशनशिप नहीं मानती हैं। उर्फी ने इस रिश्ते को 'बचपन में की गई गलती' बताया था। 

End of Article