[Video] पुष्पा के गाने ऊ अंटवा पर Urfi Javed ने किया बोल्ड डांस, साड़ी में दी Samantha को टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 10:15 PM IST

Urfi Javed dance in Pushpa Song: उर्फी जावेद सोशल मीडिया की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। कभी अपने आउटफिट तो कभी अपने लुक के कारण उर्फी के फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। उर्फी ने पुष्पा के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। यहां देखें वीडियो...

[Video] पुष्पा के गाने ऊ अंटवा पर Urfi Javed ने किया बोल्ड डांस, साड़ी में दी Samantha को टक्कर

Urfi Javed Pushpa film Dance Video. बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी का एक नया वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी जावेद पुष्पा के पॉपुलर गाने ऊ अंटवा (Pushpa oo antava song) पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed new video) साड़ी में नजर आ रही हैं। समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के इस गाने पर उर्फी काफी बोल्ड मूव्स भी दिखा रही हैं। मैरून कलर की साड़ी के साथ उर्फी जावेद ने स्टाइलिश ब्लाउज भी पहना हुआ है। इसके साथ बिग बॉस 15 ओटीटी कंटेस्टेंट ने बालों का पफ बनाया हुआ है। वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, 'इस पर रील पोस्ट करनी पड़ी! नहीं, मैं डांसर नहीं हूं, यह बस ऐसे ही रेंडम ही था!'

पंजाबी गाने में किया डेब्यू
उर्फी जावेद  ने नए साल के मौके पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। उर्फी जावेद का नया गाना हल चल रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद के पंजाबी डेब्यू सॉन्ग को कोराला मान और गुरलेज अख्तर ने अपनी आवाज दी है। लोगों को एक्ट्रेस का यह पंजाबी सॉन्ग बहुत पसंद आ रहा है जिसमें उर्फी जावेद देसी अंदाज में नजर आ रही हैं।  

Urfi Javed shoots for her Punjabi debut music video in freezing cold, says  'I braced myself up and gave my one hundred percent at the shoot' - Times  of India

21 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी 25 साल की उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर 21 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने 20 साल की उम्र में बड़े भैया की दुल्हनिया से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी इसमें उन्होंने अवनि पंत की भूमिका निभाई थी। 

Bigg Boss OTT confirmed contestant Urfi Javed: All you need to know about  this TV actress and social media influencer - Times of India

2016 से 2017 तक, उर्फी जावेद ने चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई और फिर मेरी दुर्गा में आरती की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं चंद्र नंदिनी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे कई शो भी उर्फी ने किए हैं। 

End of Article