Rajjo Serial: सावन सोमवार महापूजा के साथ होगा 'रज्जो' का भव्य शुभारंभ, जानें कब और कहां प्रसारित होगा सीरियल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 05:30 PM IST

Star Plus new Serial Rajjo: अगस्त, 2022 को भगवान शिव की महापूजा के साथ स्टार प्लस के नए सीरियल रज्जो का आगाज होने जा रहा है।

Rajjo Serial: सावन सोमवार महापूजा के साथ होगा 'रज्जो' का भव्य शुभारंभ, जानें कब और कहां प्रसारित होगा सीरियल

Star Plus new Serial Rajjo: 'रज्जो', बिट्स और बॉट्स मीडिया के निर्माता आधिकारिक तौर पर 8 अगस्त, 2022 को भगवान शिव के लिए एक ग्रैंड महा पूजा का आयोजन करके अपने मच अवेटेड शो का लॉन्च करेंगे, जो श्रावण सोमवार का दिन  है। बहुप्रतीक्षित शो 'रज्जो' जलशा के टॉप शो आल्टा फ़ोरिंग का एक रीइमेजिनेशन है - गांव की एक लड़की जो एथलेटिक्स में काफी अच्छी है।

इस शो का लीड किरदार क्योंकि उत्तराखंड का है और इसे भगवान शिव के एक बहुत बड़े भक्त के रूप में पेश किया गया है, इसलिए निर्माता बिट्स एंड बॉट्स मीडिया थीम के आधार पर एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहे हैं। इस महा पूजा के लिए राजवीर सिंह, पाखी हेगड़े, गुंगुन उपरारी, आयुषी भावे तिलक और सिद्धार्थ वासुदेव के साथ मेन लीड एक्ट्रेस सेलेस्टी बैरागी सहित शो के बाकी कलाकार भी शामिल होंगे।

सेलेस्टी बैरागी ने बताया, "यह एक अच्छी कहानी है, जो मानवीय भावनाओं और ड्रामा पर आधारित है। हम इस शुभ महीने में सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद के साथ शो लॉन्च कर रहे हैं, और बहुत उत्साहित हैं ... हमें उम्मीद है कि दर्शक इसका उतना ही आनंद लेंगे जितना कि हमें इसमें काम करने में मजा आया।" 'रज्जो' स्टार प्लस पर 22 अगस्त 2022 को शाम 7 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा।

End of Article