Top TV News 20 Aug 2022: रोहित शेट्टी कर सकते हैं बिग बॉस 16 को होस्ट? जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 10:44 PM IST

TV News Today in Hindi, 20 August 2022: झलक दिखलाजा सीजन 10 में नजर आ सकते हैं फैसल खान। अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो के प्रोमो की झलक दिखाई है। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

Top TV News 20 Aug 2022: रोहित शेट्टी कर सकते हैं बिग बॉस 16 को होस्ट? जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

TV News Today in Hindi, 20 Aug 2022: बिग बॉस का 16वां सीजन इस साल अक्टूबर से शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन रोहित शेट्टी सलमान खान को बतौर होस्ट रिप्लेस कर सकते हैं। टीवी सीरियल रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले एक्टर देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने इतनी जल्दी दूसरे बेबी प्लानिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।  

गुरमीत चौधरी ने दूसरे बार पिता बनने पर खुलकर बात की है। गुरमीत चौधरी ने कहा, 'मैं और देबिना हमेशा इस बात पर विश्वास करते हैं 'हम दो हमारे दो।' पिछले पांच साल से पेरेंट्स बनने के लिए दोनों ने काफी ज्यादा संघर्ष किया था। देबिना ने इसी साल बेटी लियाना को जन्म दिया था। लेकिन, दूसरी प्रेग्नेंसी दोनों के लिए एक सरप्राइज थी। हम दोनों ही बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और ये बात हर कोई जानता है।' गुरमीत के मुताबिक, 'बेटी के जन्म से पहले लगभग पांच साल तक हमने कई डॉक्टर के क्लिनक के चक्कर लगाए थे।' 

रोहित शेट्टी करेंगे बिग बॉस 16 होस्ट? 
बिग बॉस सीजन 16 इस साल अक्टूबर से शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस सीजन के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक फीस चार्ज कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ठ्स के मुताबिक इस सीजन खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के होस्ट रोहित शेट्टी सलमान खान को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के कारण ही शो की पहचान होती है। ऐसे में केवल रोहित शेट्टी ही सलमान की जगह लेने के लिए च्वाइस हो सकते हैं।

झलक दिखलाजा 10 में नजर आ सकते हैं फैसल खान
टीवी सीरियल धर्म योद्धा गरुड़ के एक्टर और डांसर फैसल खान झलक दिखलाजा 10 के कंटेस्टेंट बन गए हैं। फैसल खान एक प्रोफेशनल डांसर हैं। इससे पहले वह डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर और सुपरकिड्स में भी काम कर चुके हैं।  फैसल इससे पहले झलक दिखलाजा के आठवें सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। फैसल ने कहा, 'मैंने डांस करना छोड़ा नहीं है, हम कोई मुझे झलक दिखलाजा के कारण ही जानता है, मेरा जीतने वाला गाना। मैं एक एक्टर हूं और एक डांसर हूं।' 

निधि शाह से मिले पारस कलनावत
टीवी सीरियल अनुपमा से छुट्टी होने के बाद पारस कलनावत ने मेकर्स और को-एक्टर्स पर काफी आरोप लगाए थे। अब पारस कलनावत शो की अपनी को-स्टार और किंजल का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस निधि शाह से मिले। पारस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपमा की कास्ट के मेंबर्स निधि शाह, मुस्कान बमाने, आशीष महरोत्रा और मदालसा शर्मा उन्हें गुड बाय कह रहे हैं। निधि शाह कह रही हैं कि वह पारस को बहुत ज्यादा मिस करेंगी। वह उन्हें फ्लाइंग किस दे रही हैं। 

अर्चना पूरन सिंह ने दिखाई द कपिल शर्मा शो के नए सीजन की झलक
द कपिल शर्मा शो का नया सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने इस सीजन की एक झलक दिखाई है। अर्चना ने प्रोमो की शूटिंग का वीडियो पोस्ट किया है। 

प्रोमो की शूटिंग मड आइलैंड में चल रही हैं, जो उनके घर के बेहद करीब हैं। वीडियो के साथ अर्चना ने लिखा, 'कपिल शर्मा के प्रोमो शूट की कुछ झलकियां। हां ये वापस आ रहा है एक नए और एक एक्साइटिंग अवतार में। ज्यादा डिटेल्स के लिए यहां बने रहें।   

End of Article