Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम तो क्रॉप टॉप में तिरंगा पकड़ने की वजह से ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 07:47 PM IST

TV News Today in Hindi, 15 August 2022: आज रूपाली गांगुली, अक्षय कुमार, दीपिका चिखलिया, अंजलि अरोड़ा और आशीष कपूर समेत कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। देखें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें।

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम तो क्रॉप टॉप में तिरंगा पकड़ने की वजह से ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 15 August 2022: आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ टीवी इंडस्ट्री में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम रही। आज छोटे पर्दे के कई टीवी सितारों को भारतीय तिरंगा लहराते हुए देखा गया। आज दृष्टि धामी, गुलशन देवैया, नियती फतनानी, मोहित मल्होत्रा,‌ आदित्य देशमुख, मुनिशा खतवानी और अन्य टीवी सितारे आजादी का जश्न मनाते हुए नजर आए।‌ 

रूपाली गांगुली को मिला शानदार तोहफा

रविवार विद स्टार परिवार के एक एपिसोड के दौरान रूपाली गांगुली ने कई साल बाद अक्षय कुमार को राखी बांधी थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बहन रूपाली को एक शानदार तोहफा दिया था। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रूपाली ने वीडियो साझा किया है और यह बताया है कि अक्षय कुमार के तोहफे में क्या था। अदाकारा ने अपने फैंस के सामने अक्षय कुमार का दिया हुआ गिफ्ट खोला जिसमें एक डिजाइनर साड़ी थी। 

टीवी अभिनेता आशीष कपूर की टूटी सगाई

आज छोटे पर्दे से एक शॉकिंग खबर भी सामने आई। निर्माता पर्ल‌ ग्रे और अभिनेता आशीष कपूर की सगाई टूट गई है। टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की शूटिंग के दौरान यह दोनों मिले थे। पर्ल जहां शो की एक्जीक्यूटिव निर्माता थीं वहीं इस टीवी शो में आशीष महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। इन दोनों ने पिछले साल 12 जुलाई को सगाई की थी लेकिन अब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

दीपिका चिखलिया ने अपने ट्वीट में किया PakPMO को टैग

रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका चिखलिया के हाथ में भारत का तिरंगा है और वह सेल्यूट कर रही हैं। अदाकारा से गलती यह हुई कि उन्होंने ट्वीट करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के टि्वटर हैंडल को टैग कर दिया इसकी वजह से वह लोगों की नजरों में आ गईं। दीपिका का यह ट्वीट देखने के बाद कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया।

अंजलि अरोड़ा हो गईं ट्रोल

इन दिनों अंजलि अरोड़ा खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले एक एमएमएस वीडियो वायरल हो गया था और यह दावा किया जा रहा था कि इसमें अंजलि अरोड़ा हैं। अंजलि ने इस पर बात करते हुए यह कहा था कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। अंजलि अरोड़ा एक बार फिर लोगों की नजरों में आ गई हैं। अंजली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। इसके साथ उनके हाथ में भारत का तिरंगा है। क्रॉप टॉप में अंजलि को भारत का तिरंगा पकड़ा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें लताड़ने लगे। 

End of Article