Kishwer Merchant ने अपने बच्चे के नाम लिखा ये इमोशल नोट, बताया अपनी प्रेगनेंसी का एहसास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2021, 01:00 PM IST

Kishwer Merchant recent post: टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने बच्चे के साथ पोस्ट की एक प्यारी तस्वीर। साथ ही कैप्शन के जरिए कही ये इमोशनल बात।

Kishwer Merchant ने अपने बच्चे के नाम लिखा ये इमोशल नोट, बताया अपनी प्रेगनेंसी का एहसास
Photo Credit: Instagram

Kishwer Merchant with baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट हाल ही में एक बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति सुयश राय के साथ एक फैमिली फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। अब एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी प्रेगेनेंसी के एहसास और उस दौरान के संघर्ष को बयां किया हैं।

किश्वर मर्चेंट ने अपने बच्चे के साथ एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है। जिसमें वह अपने बेटे को निहारती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ एक भावुक संदेश लिखा, "माई बग्स बनी मुझे पता है कि बहुत सारी समस्याएं हैं .. मैं सी सेक्शन, दर्द निवारक, थकान, चिंता और स्तनपान आदि कराने के मामले में सर्वश्रेष्ठ नहीं रही हूं .. लेकिन जैसा कि हमने आज एक-दूसरे से वादा किया था, हम दोनों इस यात्रा में एक-दूसरे की मदद करेंगे और चीजों को बेहतर बनाएंगे, लव यू माय बेटा #sukishkababy"

किश्वर के इस इमोशनल मैसेज को देख उनके फैंस का भी दिल भर आया। साथ ही उन्होंने नन्हें राजकुमार को ढ़ेर सारा आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि किश्वर और सुयश राय के परिवार में 27 अगस्त को एक और सदस्य शामिल हुआ।दंपति ने अपने बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक प्यार-सी तस्वीर साझा की थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था, "27.08.21 वेलकम बेबी राय !!! इट्स अ बॉय ?? #SukishKaBaby"। 

किश्वर के इस गुड न्यूज को सुनते ही उनके चाहने वालों का बधाई देने का तांता लग गया। सेलेब्स से लेकर फैंस ने किश्वर के बच्चे को खूब प्यार दिया। अपने बच्चे पर इतना प्यार बरसाने के लिए किश्वर ने अपने सभी प्रशंसकों और दोस्तों को धन्यवाद भी दिया था। 

End of Article