TRP Week 47: नई एंट्री से इमली की TRP में आया उछाल, जानें गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा सीरियल को मिला कौन सा स्थान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2021, 11:58 AM IST

Imlie To Anupamaa TRP Report Week 47| बार्क इंडिया BARC India ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इसबार इमली सीरियल ने बड़ा उछाल लिया है। सुंबुल तौकीर खान के सीरियल ने कमबैक किया है...

TRP Week 47: नई एंट्री से इमली की TRP में आया उछाल, जानें गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा सीरियल को मिला कौन सा स्थान

TRP Week 47 Rating TV show: 47वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इसबार इमली सीरियल ने बड़ा उछाल लिया है। सुंबुल तौकीर खान के सीरियल ने कमबैक किया है। साथ ही रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के सीरियल अनुपमा और नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्‍वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्‍यार में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जानें कौन है टीआरपी के टॉप-5 टीवी शोज...

अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में का जलवा
छोटे परदे पर बेहद कम वक्त में मोस्ट फेमस शोज बन चुके गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा का जलवा कायम है। स्‍टार प्‍लस का टीवी शो अनुपमा लंबे समय से बादशाहत बनाए हुए है। इसबार भी रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को पहला स्थान मिला है। अब जल्द ही सीरियल में अनुपमा की अनुज के लिए उमड़ती प्यार की फीलिंग दिखाई देंगी। साथ ही समर और नंदिनी की शादी की ट्रैक भी शो में दिखाया जाएगा।

वहीं 47वें सप्ताह में टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में शो भी पीछे नहीं है। गुम है किसी के प्यार में सीरियल को सेकंड पोजीशन हासिल हुई है। आयशा सिंह और नील भट्ट अभिनीत गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से विराट और सई के टीवी शो को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा है। देखते ही देखते नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है। 

इमली की बढ़ी रेटिंग
इमली सीरियल की रेटिंग में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इमली सीरियल चौथे स्थान से वापस तीसरे पर पहुंच गया है। जैसा कि आर्यन की एंट्री हो चुकी है। अब कहानी में फिर से एक बड़ा लव ट्रायंगल आने वाला है। मालिनी के साथ आदित्य और इमली के बीच अब आर्यन आ चुका है जो कि दोनों की शादी का सच जान चुका है।

जानें किसे मिली चौथी और पांचवीं पॉजिशन
इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 47वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में उड़ारियां सीरियल चौथे नंबर पर है। उड़ारियां की कहानी दर्शकों को बांधे हुए है और अपने ट्विस्ट से भरपूर एंटरटेन कर रही है। वहीं राजन शाही के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में भी थोड़ा उछाल आया है। टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अब सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

End of Article