TRP Week 18: खो गई Anupamaa की बादशाहत, टीआरपी लिस्‍ट में नंबर एक पर पहुंचा Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2021, 11:19 AM IST

TRP Week 18 Rating TV show: 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार लंबे समय तक टॉप पर रहे अनुपमां सीरियल को झटका लगा है और गुम है किसी के प्‍यार में पहला नंबर कब्‍जा लिया है।

TRP Week 18: खो गई Anupamaa की बादशाहत, टीआरपी लिस्‍ट में नंबर एक पर पहुंचा Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

TRP Week 18 Rating TV show: 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस बार लंबे समय तक टॉप पर रहे  अनुपमां सीरियल को झटका लगा है और गुम है किसी के प्‍यार में पहला नंबर कब्‍जा लिया है। इस बार नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्‍वर्या शर्मा के शो ने बाजी मार ली है और रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) के शो अनुपमां को पीछे करने में कामयाबी हासिल कर ली है।

गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल कब से इस मौके के इंतजार में था। आइये जानते हैं BARC की साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस वीक कौन से टेलीविजन शोज ने अपनी जगह बनाई है और किन सीरियल की रैंकिंग में हुआ है सुधार। 

गुम है किसी के प्‍यार में (Ghum hai kisikey pyaar meiin TRP)

टीआरपी की इस रेस में इस बार स्टार प्लस के शो गुम हैं किसी के प्यार में ने टॉप पर एंट्री ली है। हर बार की तरह इस बार स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमां टॉप पर नहीं है। म हैं किसी के प्यार में ने इस हफ्ते भी 8754 इंप्रेशन के साथ टीआरपी की लिस्ट में टॉप की पोजीशन हासिल की है। इस उपलब्धि से सितारे और मेकर्स बेहद खुश हैं। 

अनुपमा (Anupamaa TRP)

लंबे समय से बादशाहत बनाए हुए था स्‍टार प्‍लस का शो अनुपमां। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है मगर इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान खो चुका है। 18वें सप्ताह में शो ने 7691 इंप्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 

इमली (Imlie TRP)

गश्‍मीर महाजनी, सुम्‍बुल तौकीर और मयूरी देशमुख का शो इमली इस बार भी टीआरपी की लिस्‍ट में तीसरे स्थान पर काबिज है। यह धारावाहिक 7486 इंप्रेशन स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है। पहले ये शो दूसरे स्‍थान पर था। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah TRP)

6247 इंप्रेशन के साथ सब टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 18वें हफ्ते में चौथा स्थान पर है। बीते कुछ सप्‍ताह से यह सीरियल टीआरपी टॉप 5 से बाहर था। पिछले हफ्ते तीसरे पायदान पर स्टार प्लस का टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है था मगर इस हफ्ते ये शो नदारद है।  

साथ निभाना साथिया 2 (Saath Nibhaana Saathiya 2 TRP)

स्टार प्लस के ही सीरियल साथ निभाना साथिया 2 को इस हफ्ते दर्शकों ने टॉप 5 में पहुंचा दिया है। पिछले हफ्ते की ही तरह इस हफ्ते भी 5798 की इंप्रेशन के साथ इस शो ने टीआरपी की लिस्ट 5वें स्थान पर जगह बनाई है।

End of Article