TV Weekly News: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, टीआरपी में नंबर वन अनुपमा, जानिए टीवी जगत की हफ्तेभर की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 05:12 PM IST

Top TV Weekly News in Hindi 7 Aug- 14 Aug 2022: टीआरपी की लिस्ट में 31वें हफ्ते में अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। अंजलि अरोड़ा ने कथित वायरल एमएमएस पर तोड़ी अपनी चुप्पी। जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

TV Weekly News: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, टीआरपी में नंबर वन अनुपमा, जानिए टीवी जगत की हफ्तेभर की बड़ी खबरें

TV Weekly News in Hindi 7 Aug- 14 Aug 2022: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैंस, सेलेब्स और कई बड़ी हस्तियां उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, महिलाओं पर कथित विवादित कमेंट के बाद मुकेश खन्ना को ट्रोल किया जा रहा है। अंजलि अरोड़ा ने एमएमएस लीक होने पर सफाई जारी की है। 31वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है। इसमें अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।  

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को बुधवार 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद तुरंत उन्हें नई दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। परिवार के मुताबिक राजू की हालत फिलहाल स्थिर है और धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है। राजू के परिवारवालों ने किसी भी तरीके की अफवाहों पर यकीन न करने की प्रार्थना की है। राजू की एमआरआई रिपोर्ट के मुताबिक दिमाग के निचले हिस्से को कम नुकसान हुआ है। वहीं, एक हिस्से में इंजरी के निशान मिले हैं। दिमाग में ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण ये इंजरी हुई है।  

अनुपमा टीआरपी में नंबर वन
31वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के अनुसार टीवी सीरियल अनुपमा इस हफ्ते भी नंबर वन पर बना हुआ है। अनुपमा को 3.2 रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में 2.4 प्वाइंट्स के साथ टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर है। स्टार प्लस के शो ये हैं चाहतें को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। चौथे नंबर पर इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिन्नी चाउ होम डिलीवरी, इमली और खतरों के खिलाड़ी 12 के अलावा कुंडली भाग्य है। सभी की रेटिंग 2.0 है। कुमकुम भाग्य और रविवार की रात विद स्टार परिवार पांचवें नंबर पर हैं।

अंजलि अरोड़ा ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर रिएलिटी शो लॉकअप की रनर अप अंजलि अरोड़ा का एक एमएमएस वायरल हो रहा है। हालांकि, एमएमएस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब अंजलि ने इस पर सफाई दी है। अंजलि के मुताबिक, 'मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। लोगों ने मुझे बनाया है। मेरा भी एक परिवार है और मेरा परिवार भी ये सारे वीडियो देखते हैं। मैं ये चीजें जब देखती हूं तो सोचती हूं कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं इसमें नहीं हूं। मेरा परिवार और छोटा भाई हैं, जो ये सब देखते हैं। अंजलि का हाल ही में म्यूजिक वीडियो  'सैयां दिल में आना रे' रिलीज हुआ था। 

महिलाओं पर विवादित कमेंट पर फंसे मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना महिलाओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। मुकेश खन्ना ने एक वीडियो में ऑनलाइन सेक्स रैकेट के बारे में बोलते हुए कहा था, 'अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अप्रोच कर रही है को वह एक प्रॉस्टीट्यूट है। लोगों को ऑनलाइन ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसी लड़कियां किसी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। सभ्या समाज की लड़कियां ऐसे नहीं करती हैं।' 

वीडियो वायरल होने के बाद मुकेश खन्ना ने सफाई देते हुए कहा, 'सोशल मीडिया विचित्र दुनिया! अच्छी बातें सीखने वाले हैं। लेकिन अच्छी बातों से ज़्यादा बुरा सीखने वाले ज्यादा हैं।अच्छी बात के अंदर से बुरी बात पैदा कर लेने में माहिर लोगों की तादाद कम नहीं हैं। मेरे सीख वाले मेसिज को बुरा रंग देकर मुझे ट्रोल किया जा रहा है।' 

End of Article