'तारक मेहता...' की कोमल भाभी पहले थी इतनी स्लिम- ट्रिम, थ्रोबैक फोटोज में अंबिका रंजनकर को पहचानना हुआ मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 12:23 PM IST

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कोमल हाथी का रोल प्ले करने वाली अंबिका रंजनकर पहले काफी पतली थी और थ्रोबैक फोटोज में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

'तारक मेहता...' की कोमल भाभी पहले थी इतनी स्लिम- ट्रिम, थ्रोबैक फोटोज में अंबिका रंजनकर को पहचानना हुआ मुश्किल

मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी किरदार अपने आप में खास हैं और उन्होंने अपने दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाई। यही वजह है कि पिछले 13 साल से यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। 

कॉलेज के समय थीं काफी पतली

आज आपको हम बता रहे हैं शो में 'कोमल भाभी' का रोल निभाने वाली अंबिका रंजनकर के बारे में। अंबिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं और इन सबके बीच वो कई बार अपनी थ्रोबैक फोटोज भी पोस्ट करती हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर फैंस अक्सर हैरान हो जाते हैं क्योंकि कॉलेज के दिनों में अंबिका बेहद खूबसूरत और पतली हुआ करती थीं। अंबिका ने अपने मीठीबाई कॉलेज के दिनों को याद करते हुए यह फोटो शेयर की।

फोटो शेयर कर लिखी ये बात

अंबिका ने यह तस्वीर शेयर कर लिखा, ' फ्लैशबैक, सिनोनिम्स, स्मरण, स्मृति, यादें, विषाद और राहत। जब मैं कॉलेज में थी...मेरा मीठीबाई कॉलेज.. बहुत सारी यादें। मस्ती, दोस्त, इंटरकॉलेजिएट प्रतियोगिताएं, ऑडिशन, रिहर्सल, नोटिस बोर्ड पर विजेताओं के नाम, प्रसिद्ध हरिभाई की कटिंग चाय, वड़ापाव, ब्रेड सांभर... मुझे खुशी है कि हम सभी अभी भी संपर्क में हैं और अपने जीवन में अच्छा कर रहे हैं। क्या मीठीबाई के छात्र थोड़ा जोर से दहाड़ सकते हैं।

फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल

फैंस अंबिका की तस्वीर देखकर हैरान हैं क्योंकि वो उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। अंबिका पहले से काफी बदल गई हैं तो थ्रोबैक फोटोज में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। फैंस कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि यह तस्वीर कितनी पुरानी है? तो वहीं कुछ ने कमेंट कर उन्हें खूबसूरत बताया। कुछ लोगों ने कहा कि वो पहले से बदल गई हैं।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

मालूम हो कि अंबिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फोटोज पोस्ट करती हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी थ्रोबैक फोटो पोस्ट की हो। वो इससे पहले भी कई बार अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अंबिका के 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 

End of Article