कभी सिद्धार्थ सागर को लग गई थी ड्रग्स की लत, 5 साल बाद कॉमेडी की दुनिया में फिर से कर रहे हैं वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 08:24 PM IST

The Kapil Sharma Show : द कपिल शर्मा शो का नया सीजन कल से शुरू हो रहा है। कपिल के इस सीजन में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की चर्चा है। सिद्धार्थ सागर को कपिल के शो से मिल रहा दोबारा मौका।

कभी सिद्धार्थ सागर को लग गई थी ड्रग्स की लत, 5 साल बाद कॉमेडी की दुनिया में फिर से कर रहे हैं वापसी
Photo Credit: Instagram

The Kapil Sharma Show : 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन कल से शुरू हो रहा है। इस नए सीजन में कपिल शर्मा का नया परिवार नजर आएगा। शो के प्रोमो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कपिल शर्मा की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का एक परिवार भी है। कपिल का नया परिवार दर्शकों को कितना एंटरटेन करता है। उसके लिए आपको कल तक का इतंजार करना होगा। 

शो का पहला एपिसोड अक्षय कुमार के साथ शूट हो चुका है। इस नए सीजन में जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो सृष्टि रोड़े, गौरव दुबे और कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर हैं। कपिल के शो में स्टैंडअप कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर उस्तादजी के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। सिद्धार्थ का नाम विवादों से भी जुड़ा हुआ है। आइए उनकी जर्नी के बारे में जानते हैं।

सिद्धार्थ सागर को लग गई थी ड्रग्स की लत
  
सिद्धार्थ इससे पहले भी कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। उनकी कुछ किरदार आज भी दर्शकों को याद है। सिद्धार्थ ने मौसी का किरदार निभाया था जो काफी हिट हुआ था। उनके करियर को ब्रेक तब लगा जब वो नशे के आदि हो चुके थे। साल 2018 में सिद्धार्थ के ड्रेग्स लेने की बात सामने आई थी। कॉमेडियन ने अपनी मां पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

दरअसल सिद्धार्थ उस दौरान 'जी कॉमेडी शो' में काम कर रहे थे। कुछ दिनों तक शूट पर नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खराब हालत में पाया था, जिसके बाद उनकी मां  को फोन किया गया। वहीं, सिद्धार्थ की मां ने कहा था उस बाइपोलर बीमारी है। अपनी दवाइयां नहीं ले रहा है। जबकि कॉमेडियन का कहना था कि उनकी मां ही उन्हें ड्रग्स देती थी। हालांकि अब सिद्धार्थ इन सभी चीजों से उभर चुके हैं और अपनी नई शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कपिल के शो में निभाएंगे उस्ताद का किरदार

कॉमेडियन ने अपने इंटरव्यू में कहा था, मैंने जरूर अच्छा काम किया होगा जिसकी वजह से कपिल शर्मा शो से ऑफर आया। उन्होंने आगे कहा कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। उन्होंने अपने किरदार के बारे में कहा मेरे ये नया अवतार लोगों को देखकर काफी मजा आएगा।

End of Article