The Kapil Sharma Show : कपिल के दोस्त चंदन ने छोड़ा शो, क्या दो दोस्तों के बीच आ गई दरार?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 10:02 PM IST

The Kapil Sharma Show : 10 सितंबर से द कपिल शर्मा शो ऑन एयर होने वाले हैं। शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। द कपिल शर्मा शो से चौंकाने वाली खबर आई है। कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह के बाद अब इस कॉमेडियन ने शो को अलविदा कहा है।

The Kapil Sharma Show : कपिल के दोस्त चंदन ने छोड़ा शो, क्या दो दोस्तों के बीच आ गई दरार?
Photo Credit: Instagram

The Kapil Sharma Show : फैंस द कपिल शर्मा शो के नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो में कई नए और पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं। कपिल का नया शो पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। द कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो के कई प्रोमो आउट हो चुके हैं। शो में कपिल का नया परिवार दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहले इस बात का खुलासा हो गया था कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं कपिल के दोस्त चंदन प्रभाकर ने इस बात को कंफर्म किया है कि वो इस शो में नजर नहीं आएंगे।

चंदन द कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार निभाते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वो शो का हिस्सा नहीं होंगे। कॉमेडियन ने कहा इसके पीछे कोई खास कारण नहीं है। मैं बस इससे ब्रेक चाहता हूं।

चंदन प्रभाकर ने कपिल के शो को कहा- अलविदा

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुासार, चंदन ने कहा है कि वो कपिल के शो का हिस्सा नहीं होंगे। चंदन कपिल के ऑस्ट्रेलिया टूर का हिस्सा भी नहीं थे। हालांकि कपिल और चंदन पिछले कई सालों से साथ काम कर रहे हैं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग हैं। चंदन कपिल के नए सीजन के प्रोमो में नजर आए हैं। इतना ही नहीं नए सीजन में उनकी बीवी भी हैं। ऐसे में शो को अलिवदा कहना फैंस को अटपट लग रहा है।

कृष्णा अभिषेक और भारती ने कहा था शो को अलविदा

इससे पहले कृष्णा अभिषेक ने कंफर्म किया था कि वो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे। एक्टर ने कहा था इसका कारण एग्रीमेंट है। इतना ही पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह भी इस नए सीजन में नजर नहीं आएंगी। भारती ने कहा था उन्हें अभी थोड़ा ब्रेक चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेबी है और बाकी प्रोजेक्ट्स भी हैं। 

कपिल के नए शो में अर्चना पूरन सिंह, सिद्धार्थ सागर, सुमोना चक्रवर्ती, किकू शारदा, सृष्टि रोड़े समेत अन्य कलाकार नजर आएंगे। एक्टर अक्षय कुमार ने शो का पहला एपिसोड नए कास्ट के साथ शूट कर लिया है।

End of Article