The Big Picture: रणवीर सिंह ने कंटेस्टेंट के सामने किया खुलासा- 'दो-तीन साल में होंगे बच्चें, शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं नाम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 04:51 PM IST

The Big Picture Ranveer Singh: रणवीर सिंह पहली बार क्विज शो द बिग पिक्चर होस्ट करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस दौरान बताया कि वह अपने बच्चों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं।

The  Big Picture: रणवीर सिंह ने कंटेस्टेंट के सामने किया खुलासा- 'दो-तीन साल में होंगे बच्चें, शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं नाम'

मुंबई. रणवीर सिंह अपना पहला रिएलिटी शो द बिग पिक्चर होस्ट करने जा रहे हैं। वे क्विज शो शनिवार 16 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट होगा। शो में जहां रणवीर कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करेंगे। वहीं, वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर करेंगे। रणवीर ने बताया कि वह अपने बच्चों के नाम ढूंढ रहे हैं। 
 
रणवीर सिंह के शो के पहले कंटेस्टेंट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के अभय सिंह थे। रणवीर ने इस दौरान कहा 'दो-तीन सालों में हमारे भी बच्चें होंगे! अभय भाई साहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मुझे बस कोई ऐसी देदे तो लाइफ सेट हो जाए! मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बेबी के नाम। अगर आप माइंड नहीं करेंगे, तो ये ले लूं मैं शूर्यवीर सिंह!' 

Ranveer Singh tweets for the first time after 4 months; find out what he  had to say | Hindi Movie News - Times of India

दीपिका पादुकोण ने दिया गिफ्ट
शो के टेलिकास्ट से पहले दीपिका ने रणवीर के लिए एक खास नोट लिखा है। रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी में बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने अपने हाथ से एक बेहद प्यारा नोट लिखा है। तुम्हें आखिर मिल गया। मेरी छोटे ऑल द बेस्ट आई लव यू! दीपिका पादुकोण। द बिग पिक्चर।' रणवीर ने आगे लिखा, 'पहले दिन मैं नर्वस और एक्साइटेड था। दीपिका ने मुझे फूल और हाथ से लिखा नोट शेयर किया।' 

इमोशनल  हुई कंटेस्टेंट 
रणवीर सिंह के क्विज सो का एक प्रोमो में जारी हुआ है। शो में रणवीर कंटेस्टेंट से 50 लाख रुपए का सवाल पूछ रहे हैं। कंटेस्टेंट कहती हैं, 'सर 99.9 परसेंट श्योर हूं पर... आगे वे नर्वस होते हुई कहती हैं- ऐसे मौके कहां मिलते हैं सर, थोड़ा और पढ़ लेती सारे सपने पूरे हो जाते।'

कंटेस्टेंट यह कहकर रोने लगती हैं। रणवीर बहुत परिपक्वता से इस पूरी परिस्थिति को संभाल लेते हैं। रणवीर सिंह कहते हैं, 'नहीं छोड़ना है ना।' आपको बता दें कि यो शो रात आठ बजे टेलिकास्ट होगा।

End of Article