Nidhi Bhanushali: समंदर किनारे ब्रालेस हुईं 'तारक मेहता' की सोनू, निधि भानुशाली का हॉट अंदाज देख क्रेजी हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 11:56 AM IST

निधि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और ये वीडियो जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे ब्रालेस नजर आ रही हैं।

Nidhi Bhanushali: समंदर किनारे ब्रालेस हुईं 'तारक मेहता' की सोनू, निधि भानुशाली का हॉट अंदाज देख क्रेजी हुए फैंस

Nidhi Bhanushali Goes Braless: निधि भानुशाली कई सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक चर्चित नाम हैं और खासकर उन लोगों के लिए जो सोशल मीडिया चलाते हैं और साथ ही उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो भी देखा है। इस शो में सोनू भिड़े का रोल प्ले कर चुकीं निधि भानुशाली अपने हॉट अंदाज के लिए मशहूर हैं और बीते कुछ वर्षों में उन्‍होंने खुद को बदल कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में निधि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और ये वीडियो जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है। खासबात ये है कि समंदर किनारे वेकेशन मूड में नजर आ रहीं निधि भानुशाली वॉक करती दिख रही हैं और उनके बाल हवा में उड़ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आप उफनती लहरों को साफ देख सकते हैं। इस वीडियो में उनके फैंस ने एक बात नोटिस की कि स्ट्रिप्ड टॉप में निधि ब्रालेस नजर आ रही हैं। इस लूज टॉप में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही है।

निधि भानुशाली के इस वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इस वीडियो को साझा कर रहे हैं। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू यानी निधि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं बल्कि वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर निधि भानुशाली वेकेशन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और फैंस को अपनी लोकेशन के साथ लुक्स से अपडेट करती रहती हैं।

निधि भानुशाली दर्जनों बार हॉट बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं और अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। लंबे समय से चल रहे इस शो में निधि भानुशाली ने सोनू का किरदार निभाया था। वह इस टीवी शो के अंदर दूसरी सोनू थीं, इससे पहले एक और एक्ट्रेस इस रोल को निभा चुकी थीं और फिलहाल भी निधि इस रोल को नहीं कर रही हैं, तीसरी अभिनेत्री किरदार को निभा रही है।

End of Article