Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबीता जी' मुनमुन दत्‍ता के भाई ने न‍िभाया था ये रोल, क्‍या आपको है याद?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2020, 11:10 AM IST

Munmun Dutta rakhi brother in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता के राखी ब्रदर भी काम कर चुके हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबीता जी' मुनमुन दत्‍ता के भाई ने न‍िभाया था ये रोल, क्‍या आपको है याद?
Photo Credit: Instagram

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गिनती छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज में की जाती है। ये टीवी पर लंबे वक्त से चल रहा है। साल 2008 में शुरू हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा को आज भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। 12 साल से चल रहे इस शो को पूरे परिवार के साथ मिलकर देखा जा सकता है और सभी जनरेशन इसे एंजॉय करती है। शो के साथ-साथ इसकी कास्ट भी काफी चर्चा में रहती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल हमेशा बबिता जी से बात करने का बहाना ढूंढ़ते रहते हैं। दोनों की सीन्स काफी फनी होते हैं और दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। सीरियल में बबिता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के भी चर्चा में रहती है। क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन के राखी ब्रदर भी नजर आ चुके हैं।

दरअसल मुनमुन के राखी भाई दीपज्योति दास भी शो का हिस्सा बने थे। खास बात ये है कि उन्होंने सीरियल में भी मुनमुन के भाई का किरदार ही निभाया था। उनके कैरेक्टर का नाम सप्तरंगी था, जो एक इंटिरियर डिजाइनर थे। उन्होंने ने ही फेमस गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया था। सीरियल के अलावा दीपज्योति फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने मुंबई मेरी जान और नॉट टूडे में काम किया था।

आपको बता दें कि सिर्फ मुनमुन दत्ता ही नहीं, सीरियल में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी का परिवार भी शो में दिख चुका है। दिशा के रीयल लाइफ पैरेंट्स शो में चंपकलाल गाढ़ा के रिश्तेदार के रूप में दिखे थे। वहीं दिशा के रीयल लाइफ भाई मयूर वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके ऑनस्क्रीन भाई सुंदर के रूप में नजर आते हैं।

End of Article