शादी करने वाली हैं कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती? एक्ट्रेस के मंगेतर का है काजोल से खास संबंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 04:19 PM IST

Sumona Chakravarti On Her Marriage Rumours: कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती अब जल्द ही शादी करने वाली हैं। टीवी अदाकारा ने अब जाकर अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जानें क्या सच में सुमोना चक्रवर्ती शादी करने वाली हैं।

शादी करने वाली हैं कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती? एक्ट्रेस के मंगेतर का है काजोल से खास संबंध
Photo Credit: Instagram

Sumona Chakravarti On Her Marriage Rumours: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती को तो आप जानते ही होंगे जिन्हें द कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार में देखा जाता है। टीवी अदाकारा से जुड़ी एक खबर सामने आई है, यह कहा जा रहा है कि सुमोना के हाथ जल्द ही पीले होने वाले हैं। टीवी अदाकारा का नाम बॉलीवुड अदाकारा काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा और अयान मुखर्जी के कजिन सम्राट मुखर्जी के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार, सुमोना चक्रवर्ती अब जल्द ही सम्राट मुखर्जी से शादी करने वाली हैं जो शर्बानी मुखर्जी के भाई हैं। जब सुमोना चक्रवर्ती से उनकी शादी के विषय में पूछा गया तब उन्होंने यह बताया कि क्या वह सच में शादी करने वाली हैं या नहीं। 

ई टाइम्स से बात करते हुए आखिरकार सुमोना चक्रवर्ती ने अपने वेडिंग प्लान्स के बारे में बता ही दिया। टीवी अदाकारा ने कहा 'हे भगवान, यह सब पुरानी, सोशल मीडिया की 10 साल पुरानी कहानियां हैं। यह सब बकवास है। सच कहूं तो, कोई कमेंट नहीं, मुझे अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है। अगर इससे जुड़ा कुछ भी हुआ तो आप सबको पता चल जाएगा‌। मैं खुद उसके बारे में अनाउंसमेंट करूंगी।' इसके बाद अदाकारा ने यह भी बताया कि सम्राट उनके जिंदगी में क्या महत्व रखते हैं। सुमोना ने कहा 'वह मेरे दोस्त हैं। इसके बारे में सिर्फ इतना ही। मैं मीडिया से अपने दोस्तों और परिवार के बारे में बात नहीं करती हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं।' 

जब अदाकारा से उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया 'मुझे लगता है मैंने आपके प्रश्नों का उत्तर दे दिया है।' सम्राट ने राम और श्याम फिल्म से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद वह भाई-भाई में भी नजर आए थे। सम्राट को बंगाली फिल्मों में भी देखा गया है।

End of Article