कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही छवि मित्तल ने दिखाए पेट के निशान, लिखा- 'कमरे में मैं कांप रही थीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 03:43 PM IST

Chhavi Mittal Radio treatment: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। छवि सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट्स फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। पहली रेडियो थेरोपी के बाद छवि ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही छवि मित्तल ने दिखाए पेट के निशान, लिखा- 'कमरे में मैं कांप रही थीं'

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल हुसैन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। छवि की सर्जरी के बाद रेडियो थेरेपी हुई है। छवि ने सोशल मीडिया पर अपनी रेडियो थेरेपी के पहले दिन की फोटो शेयर की है। छवि की रेडियोथेरेपी 20 दिन तक चलेगी। फोटो में छवि के पेट पर कई निशान हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वह अगले दो महीने तक स्वीमिंग नहीं कर सकती हैं। 

छवि मित्तल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में छवि के पेट में रेडियो थेरेपी के बाद बैंडेज बांधी हुई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रेडियो थेरेपी का पहला दिन काफी अच्छा रहा। मशीन में कुछ खराबी आ गई थी। जब तक वह उसे ठीक करते मैं आफिस चली गई। ट्रीटमेंट के दौरान सिर्फ एक ही परेशानी थी कि कमरा बेहद ठंडा था और मैं कांप रही थीं! मैं एक जगह बैठ नहीं पा रही थी। ये सुंदर निशान आप मेरे शरीर पर देख रहे हैं ये बताते हैं कि रेडियोथेरेपी सही जगह हुई है। जब तक रेडियोथेरेपी खत्म नहीं हो जाती तब तक इसे ऐसे ही रखना होगा।  

नहीं कर सकती हैं स्विमिंग
छवि मित्तल आगे लिखती हैं, 'आज मैं जिम गई और अब ये रेडियो थेरेपी और इसके बाद शूटिंग के लिए जाना है। इस बीच मैं अपने हाथ स्विमिंग के लिए हिला सकती हूं लेकिन, क्लोरीन के कारण मैं दो महीने तक स्विम नहीं कर सकती हूं। रेडिएशन के कारण इसकी सलाह नहीं दी जाती है। ठीक है मैनेज कर लेंगे। आपको बता दें कि छवि मित्तल सोशल मीडिया पर अपने कैंसर और हेल्थ से जुड़ी सारी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।  

Chhavi Mittal

छवि मित्तल ने रेडियो थेरेपी के लिए जाने से पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। इसके अलावा सर्जरी के दौरान भी वह हॉस्पिटल से लगातार अपने वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही थीं। आपको बता दें कि छवि मित्तल तुम्हारी दिशा, नागिन, विरासत और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 

End of Article