Imlie Serial Off Air: अच्छी टीआरपी के बावजूद क्या बंद हो रहा इमली सीरियल, जानें सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 10:01 AM IST

Sumbul Touqeer Khan starrer Imlie Show off air: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल इमली के दर्शकों को झटका देने वाली खबर है। जानकारी के अनुसार, सुम्बुल तौकीर खान स्टारर इमली सीरियल बंद होने जा रहा है। आइये जानते हैं इस खबर की सच्चाई।

Imlie Serial Off Air: अच्छी टीआरपी के बावजूद क्या बंद हो रहा इमली सीरियल, जानें सच्चाई

Sumbul Touqeer Khan starrer Imlie Show off air: जब भी टॉप के सीरियल्स की बात आती है तो 'इमली' (Imlie) का नाम जरूर आता है। स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल इमली के दर्शकों को झटका देने वाली खबर है। जानकारी के अनुसार, सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान स्टारर इमली सीरियल बंद होने जा रहा है। कुछ समय पहले ही सीरियल के लीड एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने भी कुछ ही महीने में शो से किनारा कर लिया था। मनस्वी इस सीरियल में आदित्य का रोल करते थे और वह गश्मीर महाजनी की जगह आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीरियल 'इमली' (Imlie) जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है।

बता दें कि सीरियल की कहानी को मेकर्स ने एक दम फ्रेश कर दिया है। आदित्य के किरदार को विदेश भेजकर मेकर्स अब आर्यन और इमली की कहानी पर ही फोकस करने वाले हैं। मेकर्स ने इमली और आदित्य के बीच रोमांस दिखाना भी शुरू कर दिया है और हाल ही में इमली और आर्यन की डेट भी दिखाई गई है। डेट पर इमली और आर्यन काफी नजदीक आए। दोनों ने साथ डांस किया।

इसके अलावा मेकर्स अर्पिता और सुंदर की लव स्टोरी पर भी फोकस कर रहे हैं। इन सभी बातों से साफ है इमली सीरियल ऑफ एयर नहीं हो रहा है। इमली सीरियल के दर्शक इस बात से टेंशन में आ गए थे कि कहीं उनका पसंदीदा सीरियल ऑफ एयर तो  नहीं हो रहा है। ऐसे में हम आपको बिलकुल सटीक जानकारी दे रहे हैं। 

बता दें कि इमली सीरियल की शुरुआत 16 नवंबर 2020 को हुई थी। अब तक इसके 452 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। बेहद कम समय में इस सीरियल ने घर घर में जगह बना ली थी और इस सीरियल के हर सितारे को खासी लोकप्रियता मिली। सुम्बुल तौकीर खान इस सीरियल में इमली का लीड रोल निभाती हैं। 

End of Article