रिजेक्शन ने बदल दी प्रतीक चौधरी की जिंदगी, फेलियर के बाद इस तरह सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं टीवी एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 09:56 PM IST

Prateik Chaudhary On His TV Show, Rejection And Success: छोटे पर्दे पर सिंदूर की कीमत टीवी शो पॉपुलर होते जा रहा है। इस टीवी शो से अपना नाम कमाने वाले एक्टर प्रतीक चौधरी ने बताया की किस तरह रिजेक्शन को उन्होंने अपनी सफलता में बदल दिया। 

रिजेक्शन ने बदल दी प्रतीक चौधरी की जिंदगी, फेलियर के बाद इस तरह सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं टीवी एक्टर
Photo Credit: Instagram

Prateik Chaudhary On How He Turned Rejection Into Success: दंगल टीवी के शो ''सिंदूर की कीमत'' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो के अभिनेता प्रतीक चौधरी का कहना है कि वह खुद से कॉम्पिटिशन करते हैं और उन्हें हमेशा बेहतर करने में यकीन है। लोग याद रखेंगे: शो में अश्विन अवस्थी की भूमिका निभा रहे प्रतीक चौधरी ने कहा, “ शो का टाइटल सिंदूर की कीमत बेहद स्ट्रांग है। इसकी कोई कीमत नहीं होती, ना ही कीमत लगाई जा सकती है। यह अनमोल होता है। सिंदूर में बहुत शक्ति होती है जो पॉजिटिव फील कराती है। अगर भविष्य में यह ऑफ एयर भी हो जाता है, तो लोग याद रखेंगे। ”

शो के सेट को अपना दूसरा परिवार मानते हैं एक्टर

अपने किरदार को लेकर प्रतीक चौधरी कहते हैं- शो में मेरा किरदार अश्विन अवस्थी, वैसा ही है जैसा मैं असल जिंदगी में हूं। मैं और मेरा किरदार, दोनों ही केयरिंग और लविंग नेचर के हैं। हम दोनों ही फैमिली को लेकर पॉजिटिव और प्रोटेक्टिव हैं। सेट पर फैमिली जैसा माहौल: इसके साथ ही प्रतीक ने शो के सेट पर अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। प्रतीक कहते हैं, “शो में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाली- प्रोडक्शन टीम, डायरेक्शन टीम, स्पॉट दादा, लाइट दादा भी हैं। हम परिवार की तरह हैं और मैं इसे अपना दूसरा घर भी मानता हूं। हम हर दिन 14 घंटे से अधिक समय बिताते हैं। अब सेट पर टाइम स्पेंड करते एक साल हो गए हैं।” 

रिजेक्शन ने बदल दी प्रतीक की जिंदगी

इंडस्ट्री ने दी खास पहचान: प्रतीक अपने काम को लेकर काफी अलर्ट मोड में रहते हैं। प्रतीक के मुताबिक मेरी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट रही है। प्रतीक कहते हैं कि शोबिज में हमें जितना प्यार, सपोर्ट और पहचान मिला है, शायद ही किसी दूसरी इंडस्ट्री से मिलती हो। यहां मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं ना सिर्फ मैच्योर हुआ हूं बल्कि यहां जो समय बिताया है, उसने मजबूत भी बना दिया है। प्रतीक को रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा लेकिन वह कहते हैं कि ऐसी स्थिति ने मुझे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेरा खुद से कॉम्पिटिशन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन पर प्रतीक कहते हैं- यह हर जगह है लेकिन मुझे किसी के साथ कॉम्पिटिशन करना पसंद नहीं है। मेरा कॉम्पिटिशन खुद से होता है। मुझे बस कल से बेहतर बनना पसंद है। मैं बस बढ़ते रहना चाहता हूं।

दंगल टीवी की तारीफ करते हुए प्रतीक कहते हैं- मैं 2019 में अपने करियर की शुरुआत से उनके साथ जुड़ा हुआ हूं। मैंने उनके लिए कुछ शो किए हैं। हमेशा अच्छे काम के लिए मुझ पर भरोसा किया गया है।" बता दें कि दंगल टीवी पर रात 9 बजे सिंदूर की कीमत का प्रसारण होता है।

End of Article