Shweta Tiwari Hospitalised: श्वेता तिवारी की बिगड़ी तबीयत, लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल में हुई भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2021, 10:19 PM IST

Shweta Tiwari Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए अब कैसी है श्वेता की तबीयत...

 Shweta Tiwari Hospitalised: श्वेता तिवारी की बिगड़ी तबीयत, लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल में हुई भर्ती

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। श्वेता को वीकनेस और लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल ले जाया गया। श्वेता तिवारी की टीम ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टी की है। 

श्वेता तिवारी की टीम ने बयान जारी कर बताया 'मुझे बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं जिसमें श्वेता तिवारी की हेल्थ के बारे में पूछा जा रही है। मैं बताना चाहती हूं कि उन्हें कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस को काम से आराम नहीं मिला और काफी ट्रेवल करना पड़ा है। इसके अलावा मौसम में भी बदलाव के कारण उनकी ये हालत हुई है।'

Exclusive: Shweta Tiwari confirms, 'Yes, I have tested positive for  COVID-19, I have to Quarantine myself till October 1' - Times of India

जल्द लौटेंगी घर 
श्वेता की टीम ने बयान में आगे कहा है, 'हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। वह ठीक हो रही हैं। जैसे ही वह घर वापस लौटेंगी हम आपको इसके बारे में बताएंगे।' गौरतलब है कि श्वेता तिवारी ने खतरों के खिलाड़ी 11 के टॉप छह में जगह बनाई थी। श्वेता तिवारी इससे पहले बिग बॉस के चौथे सीजन की भी विनर रह चुकी हैं।  
Shweta Tiwari looks like a dream in this stunning lehenga, see pics - Times  of India 
पति से हुआ था विवाद
श्वेता तिवारी इससे पहले पति अभिनव कोहली के साथ विवादों के कारण चर्चा में आई थीं। अभिनव ने आरोप लगाया था कि श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग केप टाउन में कर रही हैं और उनका बेटा रेयांश घर पर अकेला है। 



श्वेता तिवारी ने इन आरोपों के बाद सीसीटीवी फुटेज शेयर किया था। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसमें दिव्यांका त्रिपाठी श्वेता के पैर दबा रही हैं।

End of Article