Palak Tiwari ने 13 साल बाद की पिता Raja Chaudhary से मुलाकात, अब तक क्यों दूर रहे Shweta Tiwari के एक्स पति?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2021, 03:02 PM IST

Palak Tiwari meet father raja chaudhary: राजा चौधरी ने बताया- मैं आज उससे मिला तो मुझे महसूस हुआ कि मेरी बेटी पलक एक खूबसूरत लड़की बन गई है, यह सब मेरी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी की बदौलत है...

Palak Tiwari ने 13 साल बाद की पिता Raja Chaudhary से मुलाकात, अब तक क्यों दूर रहे Shweta Tiwari के एक्स पति?

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मुंबई में गुरुवार को लंबे समय के बाद राजा अपनी बेटी पलक तिवारी से मिले। मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में राजा चौधरी ने लिखा, 'मेरी जिंदगी का पल। मैं उससे 13 साल बाद मिल रहा हूं। जब मैंने आखिरी बार उसे देखा था वो एक बच्ची था और अब वह एक बड़ी लड़की है।' अपने इन शब्दों के साथ  राजा चौधरी ने इमोशनल पल का जिक्र किया है। राजा ने अभिनेत्री श्वेता तिवारी से साथ 7 साल पहले शादी की थी।

राजा चौधरी ने बताया, 'पलक और मैं एक-दूसरे के साथ व्हाट्सएप से संपर्क में थे। हर दिन मैं उसे गुड मॉर्निंग मैसेज करता था। लेकिन हम कभी नहीं मिले। मैं अपने माता-पिता के साथ मेरठ में रह रहा था लेकिन कुछ काम के लिए मुंबई आया। इसलिए मैंने पलक को फोन किया जो अपनी फिल्म की रिहर्सल कर रही थी। उसने समय निकाला और हमने मुंबई के अंधेरी में एक होटल में करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की। हमारे बीच कोई अनबन नहीं हुई और न ही हमने अपने अतीत पर चर्चा की। प्यार भरी बातें हमारे बीच होती हैं। मैंने उन्हें अपने पक्ष के परिवार के बारे में बताया उसके दादा-दादी, चाचा-चाची बाकी लोगों के बारे में। पलव उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित थी और कहा कि वो जल्द ही हम सभी से मिलने आएंगी। हम दोनों के लिए ये एक नया चरण है। मैं अभी भी उसकी देखभाल और प्यार करने वाला पिता हूं।'

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी का कहना है कि जीवन ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। 'जीवन ने मुझे और मेरी बेटी के बीच चीजों को बदलने का दूसरा मौका दिया है और मैं इसका सबसे अधिक उपयोग करने की कोशिश कर रहा हूं। पलक के लिए मेरा प्यार इन वर्षों में बिल्कुल भी नहीं बदला है, भले ही मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन अब वह एक बड़ी लड़की है और अपने फैसले खुद ले सकती है। काश, मैं इन सभी बीते सालों में उससे मिलता, लेकिन यह ठीक है। मैं वास्तव में उन सभी चीजों को याद करता था जो एक पिता अपनी बेटी के लिए करना चाहता है। उसका बड़ा होना, उसका स्कूल, उसकी पसंद-नापसंद आदि। जब मैं आज उससे मिला तो मुझे महसूस हुआ कि मेरी बेटी पलक एक खूबसूरत लड़की बन गई है, यह सब मेरी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी की बदौलत है। मैं बहुत खुश हूं।'

श्वेता तिवारी ने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटी पलक है। श्वेता ने उनसे तलाक लेने के लिए छह साल तक लड़ाई लड़ी। श्वेता ने राजा पर मार-पीट जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। तलाक की कार्यवाही को निपटाने के बाद, श्वेता ने टीवी अभिनेता अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की। हालांकि अब ये दोनों भी साथ नहीं है। 

End of Article