'सिद्धार्थ शुक्ला को भूल गई...', सलमान खान को किस करने और गले लगाने पर ट्रोल हो रहीं शहनाज गिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 05:55 PM IST

Shehnaaz Gill gets Trolled After Eid Party: ईद पार्टी के बाद से शहनाज गिल सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। शहनाज इस दौरान सलमान के गले लगने और उन्हें किस करने की वजह से ट्रोल हो रही हैं...

'सिद्धार्थ शुक्ला को भूल गई...', सलमान खान को किस करने और गले लगाने पर ट्रोल हो रहीं शहनाज गिल

Shehnaaz Gill gets Trolled: शहनाज गिल एकबार फिर से खूब सुर्खियों में हैं। मंगलवार को शहनाज गिल को सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा द्वारा आयोजित ईद पार्टी में देखा गया। ईद सेलिब्रेशन में सलमान के कई दोस्त और इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे थे। पार्टी में शहनाज गिल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं, क्योंकि सलमान खान के साथ उनकी कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। शहनाज गिल इस दौरान सलमान को गले लगातीं और उन्हें किस करती हुईं दिखाई दीं। अभिनेता ने शहनाज को उनकी कार तक भी छोड़ा। 

सोशल मीडिया पर शहनाज और सलमान खान के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बड़े ही प्यार से सलमान से कहती नजर आ रही हैं कि वह कार तक उन्हें छोड़ कर आए। दोनों की ये क्यूट बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक वीडियो में वह सलमान खान के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह हमेशा की तरह सलमान खान से बात करते हुए उन्हें गले लगा रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखती ही बन रही है। हालांकि सलमान खान और शहनाज गिल की इस बॉन्डिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज पर हो रहे ऐसे कमेंट्स...

शहनाज के वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'इसने और सलमान खान दोनों ने पी लिया है, जिसकी वजह से ऐसी छिछोरी हरकत कर रहे हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने शहनाज के लिए अपनी चिंता दिखाते हुए लिखा, 'क्षमा करें, लेकिन यह सामान्य नहीं लग रहा है, मुझे लगता है कि दोनों नशे में हैं, मैंने सना को इस तरह कभी नहीं देखा है, आशा है कि वह ठीक होगी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद अब सलमान खान से लिपट रही है...गोल्ड डिगर है सब के सब'।

शहनाज गिल हुईं ट्रोल
ब्लैक शरारा पहने इस पार्टी में शहनाज गिल काफी खूबसूरत लग रही थीं। यहां उन्हें सलमान खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया। सलमान के साथ उनके वीडियो सामने आने के बाद ट्रोलर्स ने शहनाज को उनकी हरकतों के लिए जमकर ट्रोल किया, कई ट्रोलर्स ने उनपर कई भद्दे कमेंट्स किए हैं

End of Article