'करण कुंद्रा में मुझे कोई इंस्ट्रस्ट नहीं है मैं सिर्फ राकेश बापट की हूं'- शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश के अरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 08:52 AM IST

BB 15 Shamita Shetty Declare No intrest in Karan Kundrra: बिग बॉस-15 में शमिता शेट्टी पर हुए पर्सनल वार के बाद उन्होंने करण कुंद्रा संग टास्क करने से किया मना। शमिता ने अपनी पर्सनल लाइफ पर दी सफाई...

'करण कुंद्रा में मुझे कोई इंस्ट्रस्ट नहीं है मैं सिर्फ राकेश बापट की हूं'- शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश के अरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 15 का नया एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। क्योंकि शो में पहली बार लाइव दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स को जज किया और फिनाले सप्ताह में टॉप-6 की किस्मत का भी फैसला करने के लिए घर में प्रवेश किया। बिग बॉस के घर को एक होटल में तब्दील दिया गया था और हर बजर के बाद, कंटेस्टेंट्स को दर्शकों द्वारा उन्हें सौंपे गए कार्यों को करना था। लाइव दर्शकों ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और उन्हें कुछ कार्य करने के लिए भी कहा। इसी दौरान पहले राउंड में शमिता और तेजस्वी की बड़ी फाइट भी देखने को मिली। 

दरअसल पहले राउंड के दौरान बिग बॉस ने शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश को एक टास्क करने को कहा। तभी शमिता और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ गई, जिसमें शमिता पर कुछ व्यक्तिगत हमले भी हुए। बाद में एक टास्क के दौरान जब लाइव दर्शकों ने शमिता को करण कुंद्रा के साथ डांस करने के लिए कहा, तो उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया।

आगे रश्मि ने बाद में शमिता को एक टास्क दिया और घरवालों से कहा कि वो किसी भी चीज से जुड़े उनसे 10 सवाल पूछ सकते हैं। इसी दौरान एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए शमिता ने राकेश बापट के लिए अपने प्यार का इजहार किया। अभिनेत्री शमिता ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें करण कुंद्रा में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह पूरी तरह से राकेश बापट की हैं।

शमिता शेट्टी ने लाइव दर्शकों से कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगी कि मुझे करण कुंद्रा में कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं केवल बापट की हूं।' आपको बताते चलें शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी पर मिले थे और एक-दूसरे के लिए पसंद करने लगे। साथ में कुछ डेट्स पर जाने के बाद, शमिता ने बिग बॉस 15 के घर में एंट्री ली थी। 

आपको बताते चलें शमिता शेट्टी लड़ाई से बहुत परेशान थी और इमोशनल रूप से टूट गई थीं। दर्शकों ने जब घर में एंट्री की तो उन्होंने शमिता की तलाश की और उनका नाम पुकारने लगे। बाद में शमिता ने बाहर आकर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने फिर से अपने कार्यों को अच्छी तरह से किया, लेकिन उनको पर्याप्त वोट नहीं मिले। बाद में शमिता शेट्टी अपने दोस्तों निशांत और प्रतीक के सामने भावुक हो गईं।

End of Article