'शो स्क्रिप्टेड है और सिर्फ TRP चाहता है', Sawai Bhatt के Indian Idol 12 से बाहर होने पर फूटा फैन्स का गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2021, 10:00 AM IST

Indian Idol 12 Sawai Bhatt elimination : सवाई भाट को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 से विदा लेना पड़ा है। हालांकि फैंस इस चौंकाने वाले एलिमिनेशन से खुश नहीं हैं...

'शो स्क्रिप्टेड है और सिर्फ TRP चाहता है', Sawai Bhatt के Indian Idol 12 से बाहर होने पर फूटा फैन्स का गुस्सा

इंडियन आइडल 12 एकबार फिर से चर्चा में हैं। शो में हाल ही नया एलिमिनेशन हुई जिसे लेकर इंडियन आइडल चर्चा में बना हुआ है। अंजलि गायकवाड़ के बाद इंडियन आइडल 12 से सवाई भट्ट का सफर आखिरकार खत्म हो गया है। मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और सवाई भट्ट के नाम डेंजर जोन में थे। दुर्भाग्य से सवाई को ही सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 से विदा लेना पड़ा है। हालांकि फैंस इस चौंकाने वाले एलिमिनेशन से खुश नहीं हैं।

इंडियन आइडल 12 के रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने फादर्स डे के साथ-साथ कल्याणजी और आनंदजी को स्पेशल सेलिब्रेट करते देखा। इस एपिसोड में लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी कल्याणजी और आनंदजी ने हिस्सा लिया था। उनकी उपस्थिति ने 50s-60s से लेकर 90 के दशक के उनके सदाबहार गीतों की यादें ताजा की गईं।

इस दौरान इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स ने अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन किया। हालांकि एलिमिनेशन राउंड होने के डर का भी सामना किया। पवनदीप राजन को सबसे अधिक वोट पाने वाला कंटेस्टेंट घोषित किया गया। लेकिन सवाई को दर्शकों से काफी कम वोट मिलने की वजह से बाहर होने पड़ा। 

फैन्स कर रहे इंडियन आइडल की आलोचना
सवाई भाट का एलिमिनेशन दर्शकों को अच्छा नहीं लगा है। कथित तौर पर फैन्स इंडियन आइडल-12 को स्क्रिप्टेड और पवनदीप के प्रति पक्षपाती बता रहे हैं। इसी कारण शो की आलोचना हो रही है। फैन्स ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। जहां कुछ को लगा कि सवाई का एलिमिनेशन अनुचित था, वहीं कुछ ने पवनदीप के सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट होने पर संदेह जताया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने शो देखना बंद करने की कसम भी खा ली है।

आपको बता दें, सवाई भाट टीवी शो इंडियन आइडल के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। जबसे वो रियलिटी शो में आए हैं उनकी पॉपुलैरिटी खूब बढ़ चुकी है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी उनकी फैन हैं। हाल ही में नव्या ने सवाई भाट को सपोर्ट करते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

End of Article