Sana Khan Marriage: अल्लाह के खातिर एक-दूसरे से शादी की, वह हमें जन्नत में फिर मिलाएं: सना खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2020, 05:48 PM IST

Sana Khan first Post after Marriage with Mufti Anas: एक्ट्रेस रहने के बाद मनोरंजन जगत छोड़ चुकीं सना खान ने मुफ्ती अनस के साथ शादी के बाद पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

Sana Khan Marriage: अल्लाह के खातिर एक-दूसरे से शादी की, वह हमें जन्नत में फिर मिलाएं: सना खान

मुंबई: पिछले महीने शोबिज को अचानक अलविदा कहने के बाद, सना खान ने हाल ही में सूरत के रहने वाले मुफ़्ती अनस से शादी कर ली। अपने पति के साथ पूर्व अभिनेत्री का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में, कपल सफेद रंग के कपड़ों में एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा जा सकता है और साथ ही इसमें दोनों केक काटते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अब, सना ने मुफ्ती के साथ शादी के बाद अपनी पहली पोस्ट में तस्वीर शेयर करते हुए एक मैसेज लिखा है। नई तस्वीर में, वह एक लाल लहंगे में खूबसूरत लुक अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि मुफ्ती को एक सफेद पोशाक में देखा जा सकता है।

सना ने फोटो को कैप्शन दिया, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से प्यार किया, अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया में एकजुट रखे, और हमें जन्नत में फिर से मिलाए।' पोस्ट के अंत में सना ने अरबी में एक दुआ लिखी।

नीचे देखें सना की तस्वीर और इंस्टा पोस्ट:

Sana Khan post after wedding

एक नज़र वायरल हो रहे सना खान की शादी के वीडियो पर।

इससे पहले अक्टूबर में सना ने घोषणा की थी कि वह मानवता की सेवा करने और धार्मिक रास्ते पर चलने के लिए मनोरंजन जगत की लाइफस्टाइल को अलविदा कह रही है। अभिनेत्री ने लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया को छोड़ने की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा था। कथित तौर पर सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें और वीडियो भी हटाए थे।

मनोरंजन जगत को अलविदा कहते हुए लिखा था ये पोस्ट:

पूर्व एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा था, 'मैं जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हूं। सालों से, मैं शोबिज (फिल्म उद्योग) का जीवन जी रही हूं, और इस दौरान मुझे अपने प्रशंसकों से सभी प्रकार की शोहरत, सम्मान और पैसा प्राप्त हुआ है, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से, एक विचार ने मुझे घेर कर रखा है। मैं सोच रही थी, क्या कोई केवल धन कमाकर और खुद के लिए प्रसिद्धि हासिल करने के लिए जन्म लेता है? क्या असहाय या ज़रूरतमंद लोगों की सेवा या समर्थन करना मनुष्यों की नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं है? क्या लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि जीवन के बाद क्या होगा क्योंकि किसी भी समय उनकी मृत्यु हो सकती है?'

आगे सना ने लिखा था, 'मैं आज घोषणा करती हूं कि आज से, मैंने अपनी शोबिज जीवनशैली को हमेशा के लिए अलविदा कहने और मानवता की सेवा  करने और मुझे बनाने वाले के आदेशों का पालन करने का संकल्प लिया है। सभी भाइयों और बहनों से अनुरोध है कि मेरी पश्चाताप को स्वीकार करने के लिए अल्लाह से प्रार्थना करें कि वह मुझे उनके आदेशों और मानवता की सेवा में अपना जीवन बिताने के अपने संकल्प के अनुसार जीने की सच्ची क्षमता प्रदान करे, और मुझे दृढ़ता प्रदान करें। अंत में, सभी भाइयों और बहनों से अनुरोध है कि किसी भी शोबिज कार्य के संबंध में मुझसे परामर्श न करें।' सना आखिरी बार डिज्नी + हॉटस्टार की वेब-सीरीज में नजर आई थीं।

End of Article