कभी ऐसी दिखती थीं Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक, 14 साल में किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2021, 07:23 PM IST

Rubina Dilaik Transformation: बिग बॉस के बाहर इंटरनेट पर रुबीना दिलाइक की एक पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिनमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

कभी ऐसी दिखती थीं Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक, 14 साल में किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

अभिनेत्री रुबीना दिलाइक इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। रुबीना बिग बॉस की एक स्ट्रांग खिलाड़ी हैं और उनकी गिनती फाइनलिस्ट के रूप में की जाती है। रुबीना दिलाइक बड़ी की दमदारी के अपनी बात कहती हैं और अक्सर उनके मतभेद के कारण घरवालों से झगड़े होते हैं। फिलहाल बिग बॉस के बाहर इंटरनेट पर रुबीना की एक पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिनमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

दरअसल रुबीना दिलाइक की ये फोटो लगभग 14 साल पुरानी है। जब उन्होंने एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। रुबीना ने शुरुआती दौर में मिस नॉर्थ इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट(2008) में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। साथ ही इससे पहले 2006 में उन्हें मिस शिमला का ताज पहनाया गया था और वो अन्य कई स्थानीय कॉम्पटीशन भी जीत चुकी हैं। 

वायरल तस्वीर में रुबीना ताज पहने और अभी की तुलना में थोड़ी कम ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनका चेहरा भी काफी बदला हुआ दिख रहा है एक नजर में तो ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये रुबीना दिलाइक ही हैं। 
रुबीना दिलाइक बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट रहैं। शो में अब तक राहुल वैद्य, जैसमीन भसीन और सोनाली फोगट के साथ उनका टशन देखने को मिला है। रुबीना के पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला भी इस सीजन का हिस्सा हैं। दोनों ने इस शो में खुलासा किया था कि वो तलाक लेने का प्लान कर रहे थे लेकिन अब बिग बॉस में आकर वो साथ रहना सीख गए हैं। 


रुबीना और अभिनव ने 21 जून 2018 को शिमला के वुडविले पैलेस में शादी की थी। जिसने छोटे परदे के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अभिनव और रुबीना ने 2015 में डेट करना शुरू किया था। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई में एक दोस्‍त के घर पर हुई थी, जहां रुबीना और अभिनव गणपति पूजन के लिए आए हुए थे। अभिनव भी टीवी एक्टर हैं उन्हें सीरियल 'दीया और बाती हम' से पहचान मिली थी। वहीं रुबीना ने 2008 में छोटी बहू- सिंदूर बिन सुहागन से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो सास बिना ससुराल, पुर्नविवाह, ससुराल सिमर का, देवों के देव महादेव और जिनी और जूजू जैसे शोज में नजर आईं। 

End of Article