रूबीना दिलाइक के फैन्स का फूटा जन्नत जुबैर पर गुस्सा, बोले- 'कुछ फॉलोअर्स क्या हो गए सोचती है बड़ी स्टार है...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 07:37 AM IST

Rubina Dilaik fans are upset with Jannat Zubair: खतरों के खिलाड़ी के रविवार के एपिसोड में रुबीना अच्छी परफॉर्मेंस नहीं कर पाईं और उनका मुकाबला करने वालीं जन्नत जुबैर ने स्टंट जीत लिया। लेकिन बाद में दोनों के बीच थोड़ी तकरार देखने को मिली...

रूबीना दिलाइक के फैन्स का फूटा जन्नत जुबैर पर गुस्सा, बोले- 'कुछ फॉलोअर्स क्या हो गए सोचती है बड़ी स्टार है...'

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 का पिछले हफ्ते कलर्स टीवी पर प्रसारण शुरू हो चुका है। लगातार शो में कंटेस्टेंट्स को हम खतरनाक स्टंट करते देख रहे हैं। इस सीजन में रुबीना दिलाइक, सृति झा, मोहित मलिक, शिवांगी जोशी, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और अन्य टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शो का हिस्सा हैं। खतरों के खिलाड़ी के रविवार के एपिसोड में रुबीना अच्छी परफॉर्मेंस नहीं कर पाईं और उनका मुकाबला करने वालीं जन्नत जुबैर ने स्टंट जीत लिया। इसी वजह से ज्यादातर कंटेस्टेंट ने रुबीना और निशांत को एलिमिनेशन स्टंट में भेजने का फैसला किया। हालांकि जब रुबीना को स्टंट करने भेज रहे थे तो अभिनेत्री ने दावा किया कि जन्नत ने स्टंट इसलिए जीता क्योंकि उन्होंने उसे लॉक सीक्वेंस के बारे में बताया था।

रुबीना दिलाइक ने जो कहा उसे सुनने के बाद जन्नत काफी परेशान हो गई। जन्नत ने उसी दौरान वापस अभिनेत्री को जवाब दे दिया। यहां तक कि जब रुबीना अपने एलिमिनेशन स्टंट के लिए तैयार हो रही थीं, तब जन्नत अन्य कंटेस्टेंट्स से बिग बॉस 14 के विजेता के बारे में बात करती नजर आईं। अब रुबीना के फैंस इस बात से खफा हैं कि जन्नत ने उनके फेवरेट कंटेस्टेंट के साथ बदसलूकी की।

रुबीना दिलाइक के एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, 'आज के एपिसोड में #जन्नतजुबैर से नफरत है, वह सोचती है कि सोशल मीडिया पर कुछ फॉलोअर्स होने के कारण एक बड़ी स्टार है। कुछ लिप्सिंग वीडियोज बनाने के बाद वह इतनी घमंडी हो गई हैं कि मेरी रुबीना दिलाइक के हेल्पिंग रवैये के लिए ये सब कह रही हैं। आप रानी हैं रुबीना....।' यहां देखें ट्वीट्स...

खैर, रुबीना दिलाइक ने एलिमिनेशन स्टंट जीत लिया और निशांत हार गए। रोहित शेट्टी ने पहले कहा कि निशांत एलिमिनेट हो गए हैं, लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं है।

End of Article