रोडीज विनर Vikas Khoker ने Bigg Boss 14 फेम विकास गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझसे की थी गंदी डिमांड...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2021, 07:07 PM IST

vikas Khoker on Vikas Gupta Demand: रोडीज 9 स्टार विकास खोकर का कहना है कि विकास गुप्ता ने उनसे सेक्शुअल इच्छाएं पूरी करने के लिए संपर्क किया था। विकास ने उनसे न्यूड फोटो की डिमांड की थी...

रोडीज विनर Vikas Khoker ने Bigg Boss 14 फेम विकास गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझसे की थी गंदी डिमांड...

बिग बॉस 14 में एक चैलेंजर के रूप में एंट्री करने वाले विकास गुप्ता कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। शो में अब तक वो तीन बार एंटर कर चुके हैं। विकास गुप्ता ने शो में अपने कई व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा की है। अब हाल ही में विकास गुप्ता पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए है। रियलिटी शो रोडीज 9 के विनर रहे और नागिन सीरीज में काम कर चुके विकास खोकर ने दावा किया है कि विकास गुप्ता ने उनसे सेक्शुअल फेवर मांगा था।

रोडीज 9 स्टार विकास खोकर का कहना है कि फिलहाल बिग बॉस में विकास गुप्ता सिंपथी कार्ड खेलकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस 14 फेम विकास ने उनसे न्यूड फोटो की डिमांड की थी। 

विकास खोहर ने बताया, 'साल 2012 में रोडीज जीतने के बाद कई लोगों ने मुझे उनके साथ फिजीकली रूप से जुड़ने के लिए कहा था और उनमें से एक विकास गुप्ता थे। जिन्होंने अपनी सेक्शुअल इच्छाएं पूरी करने के लिए मुझसे संपर्क किया था।'

अभिनेता विकास खोहर के मुताबिक वह टीवी स्टार पार्थ समथान के साथ बालाजी का एक शो कर रहे थे और तब उनकी एक कॉफी शॉप में विकास गुप्ता से मुलाकात हुई थी। तब किसी तरह विकास गुप्ता को उन्होंने नजरअंदाज करने की कोशिश की थी। बाद में एक अभिनेता फ्रेंड के जरिए उससे संपर्क किया गया, जिसने विकास खोहर को कहा कि विकास उसे इंडस्ट्री में अच्छा काम दिलाने में मदद कर सकते हैं। रोडीज कंटेस्टेंट विकास ने कहा, 'मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं कंप्रोमाइज नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी कड़ी मेहनत से जो कुछ भी कर सकता हूं, वो करूंगा।'

बाद में एक शो में विकास खोहर को कास्ट करने के बहाने से विकास गुप्ता ने मैसेज किए थे और उनकी न्यूड तस्वीरों की मांग की थी। 'वो मेरी बॉडी और प्राइवेट पार्ट देखना चाहते थे। उन्होंने मुझे मैसेज भेजे थे और कहा था कि जो भी उनके करीब होगा, वह एक स्टार बनेगा।'

End of Article