Top TV News : रिलीज हुआ मास्टर शेफ के सीजन का प्रोमो, इमली सुम्बुल तौकीर के फोटोशूट ने मचाया बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 11:21 PM IST

TV News Today in Hindi, 14 August 2022 : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर डॉक्टर ने कहा अभी उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। उर्फी जावद ने पंजाब इंडस्ट्री के शख्स पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप। जानिए रविवार 14 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें...

Top TV News : रिलीज हुआ मास्टर शेफ के सीजन का प्रोमो, इमली सुम्बुल तौकीर के फोटोशूट ने मचाया बवाल

TV News Today in Hindi, 14 August 2022 : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत में कोई सुधार नहीं है। एक तरफ उर्फी जावेद ने एक शख्स पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप तो दूसरी तरफ इमली फेम एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया बवाल। जानिए टीवी जगत की 14 अगस्त की बड़ी खबरें.... 

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 का न्यू प्रोमो हुआ आउट

टीवी पर झलक दिखला जा पांच साल बाग कमबैक कर रहा है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। झलक दिखला जा के बाद मास्टरशेफ इंडिया भी स्क्रीन पर वापस लौट रहा है। सोनी टीवी ने आजादी के 75 साल पूरे होने क दिन  ये घोषणा की है। मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 का प्रोमो आउट हो चुका है। इस शो को  विकास खन्ना, रणवीर बरार और विनीत भाटिया जज करेंगे।

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टर बोले- ठीक होने में लगेगा टाइम

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कॉमेडियन के जल्द ठीक होने के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की कोई नस दबी हुई है। इसलिए उन्हें अभी रिकवर होने में समय लगेगा। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उन्हें ठीक होने में 10 दिन लग सकते है।

शो में अनेरी वजानी को दूसरी एक्ट्रेस ने किया था रिप्लेस, फूट- फूट कर रोई थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अनेरी वजानी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। अनेरी ने काली सीरियल से किया था डेब्यू। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि मैंने एक शो के लिए मॉक शूट से लेकर ऑडिशन तक दिया था। मैं उनके कॉल का इंतजार करती रही लेकिन उनका कॉल नहीं आया। मैंने उन्हें कॉल भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मैंने पढ़ा उस शो के लिए किसी और को सेलेक्ट कर लिया गया है, जिसे जानने के बाद मैं खूब रोई।

सुम्बुल तौकीर के फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

 इमली फेम एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल। एक्ट्रेस फोटोशूट के दौरान काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है। एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। सुम्बुल के दोस्त और को- एक्टर फहमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की है। आपको बात दें इमली शो में लीप आने वाला है। शो की कहानी आर्यन सिंह राठौर और इमली के बच्चों के साथ आगे बढ़ेगी।

 उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखकर एक शख्स पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने शख्स की फोटो और चैट्स का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने इस आदमी के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

End of Article