राजीव सेन और चारू असोपा के बीच हो गया है सब ठीक? सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के भाई ने शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 07:52 PM IST

Rajeev Sen and Charu Asopa are together : राजीव सेन और चारू असोपा के बीच क्या सब कुछ ठीक हो गया है? सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने चारू असोपा संग क्यूट फोटो शेयर की है।

राजीव सेन और चारू असोपा के बीच हो गया है सब ठीक? सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के भाई ने शेयर की फोटो

Rajeev Sen and Charu Asopa are together : सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच क्या सब कुछ ठीक हो गया है? राजीव और चारू तलाक की खबरों के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों की शादी में सब कुछ ठीक नहीं होने की वजह से बात तलाक तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं चारू और राजीव ने एक - दूसरे से अलग होने का ऐलान तक कर दिया था। लेकिन अब लगता है दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। दोनों अपने रिश्ते को एक नया मौका देने की कोशिश कर रहे हैं।

राजीव ने इंस्टाग्राम पर चारू के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। राजीव ने फोटो शेयर करते हुए गुलाब का इमोजी लगाया है। राजीव और चारू की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस चाहते हैं कि दोनों एक- दूसरे की गलती को माफ करके इस रिश्ते को दोबारा मौका दे।

राजीव ने पत्नी संग शेयर की खूबसूरत फोटो

एक्ट्रेस ने हाल ही में सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थी। वहीं, राजीव भी पत्नी चारू की तारीफ करते नजर आए। राजीव ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पत्नी की तारीफ करते नजर आए थे। राजीव अपने बेटी और पत्नी के साथ अक्सर फोटो शेयर करते रहते हैं।

2019 में राजीव और चारू ने की थी शादी

राजीव और चारू ने साल 2019 में शादी की थी। कपल की प्यारी सी बेटी है जिसका नाम जियाना सेन है। चारू और राजीव ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी में आई दिक्कतों का खुलासा किया था। राजीव ने चारू पर उनकी पहली शादी के सच छुपाने का आरोप लगाया था। तो वहीं, चारू ने राजीव को टॉक्सिक कहा था।

End of Article