टीवी और बॉलीवुड के बाद 'ओटीटी' डेब्यू को तैयार 'कुबूल है' फेम शालिनी कपूर, कार्तिक आर्यन संग आएंगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 03:23 PM IST

टीवी शो 'कुबूल हू' में दिलशाद और 'सिर्फ तुम' में ममता ओबेरॉय का किरदार निभा रही एक्ट्रेस शालिनी कपूर अब ओटीटी का रुख कर रही हैं।

टीवी और बॉलीवुड के बाद 'ओटीटी' डेब्यू को तैयार 'कुबूल है' फेम शालिनी कपूर, कार्तिक आर्यन संग आएंगी नजर

टीवी शो 'कुबूल हू' में दिलशाद और 'सिर्फ तुम' में ममता ओबेरॉय का किरदार निभा रही एक्ट्रेस शालिनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमा रही है। वह रोहित धवन द्वारा निर्देशित अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिलेगी। शालिनी कपूर ओटीटी शो को एक्सप्लोर करना चाहती हैं।

बता दें कि कोरोना काल के बाद से ओटीटी की तरफ मेकर्स और एक्टर्स ने रुख किया है। चुंकि ओटीटी अब मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन गया है ऐसे में हर कोई ओटीटी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहती है। यही वजह है कि शालिनी भी अब ओटीटी पर अपना जलवा दिखाना चाहती हैं। 

शालिनी कपूर कहती हैं, मैं टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों के साथ ओटीटी पर भी काम करना चाहती हूं। मैं वास्तव में इसका अनुभव करना चाहती हूं। हालांकि यह मेरे लिए नया नहीं है। मेरे शो 'कबूल है' डिजिटल स्पेस पर प्रसारित हो रहा है। यही नहीं, मैं कई बार अपनी बहन मालिनी कपूर और उनके पति अजय शर्मा की कहानियों में भी अभिनय करती हूं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शालिनी कपूर ने एक्टर रोहित सागर से शादी की है। उनकी एक बेटी आद्या हैं। 'देवों के देव.. महादेव', 'कुबूल है', 'स्वरागिनी', 'कहां हम कहां तुम' जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकीं शालिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां उन्हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं। वह आए दिन अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। 

End of Article