Jannat Zubair Transformation: टीवी और बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने देखते ही देखते खुद को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। कभी बेहद सीधे सादे नजर आने वाले ये सितारे आज बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। जानी मानी अदाकारा, टिक टॉक और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर अपने हॉट फोटोज से फैंस को हैरान करती रहती हैं। एक समय था जब वह सीरियल फुलवा में सीधी छोटी बच्ची के किरदार में नजर आती थीं। लेकिन आज उनका अंदाज देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वही छोटी बच्ची है जो फुलवा सीरियल में नजर आती थी। 20 साल की जन्नत ने साल 2009 में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी जब वह केवल 8 साल की थीं।


छोटी सी उम्र में अपनी दमदार एक्टिंग से समा बांधने वाली जन्नत जुबैर अब बड़ी हो गई हैं और उनकी एक से एक हॉट तस्वीरों को देखने के बाद आप भी इनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप दंग रह जाएंगे। उन्होंने खुद को जबरदस्त ग्रूम किया है।

जन्नत ने 'दिल मिल गए' से टीवी डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने तमन्ना का रोल निभाया था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट, करण वाही और दृष्टि धामी भी नजर आए थे। जन्नत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें और विडियोज अपने फैंस के लिए शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर जन्नत के 39.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) टेलिविजन से कुछ वक्त से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम रील्स और एल्बम में वह नजर आ रही हैं। जन्नत जुबैर के वीडियोज भी लोग खूब पसंद करते हैं और उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। उनके एक एक पोस्ट को लाखों लाइक्स और व्यूज मिलते हैं। उनकी गिनती इन दिनों सोशल मीडिया के टॉप इन्फ्लूएंसर्स में होती है।

