पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस श्रृष्टि माहेश्वरी ने की अरेंज मैरिज, जयपुर में टेक इंजीनियर संग लिए सात फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 04:59 PM IST

Shrashti Maheshwari ties the knot with tech engineer: अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी ने बताया, 'जब से मैंने करण से सगाई की है तब से लेकर अब तक जब मेरी शादी हुई है, कुछ भी नहीं बदला है। करण एक बहुत ही रोमांटिक लड़का है और मुझे उसके बारे में यह पसंद है।'

पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस श्रृष्टि माहेश्वरी ने की अरेंज मैरिज, जयपुर में टेक इंजीनियर संग लिए सात फेरे

Shrashti Maheshwari ties the knot: पंड्या स्टोर की अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी ने शादी कर ली है। 19 जून को बैंगलोर बेस्ड टेक इंजीनियर करण वैद्य संग सृष्टि माहेश्वरी ने सात फेरे लिए। कपल ने फरवरी में सगाई कर ली थी और दोनों पहले अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनों को अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी। सृष्टि माहेश्वरी ने अपने पति करण वैद्य के होमटाउन जयपुर में शादी की है। यह एक्ट्रेस की अरेंज मैरिज है।

अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी ने बताया, 'जब से मैंने करण से सगाई की है तब से लेकर अब तक जब मेरी शादी हुई है, कुछ भी नहीं बदला है। मेरा दिल करण के साथ गाने गा रहा है और नाच रहा है। मैंने अपनी शादी का खूब आनंद लिया, यह गर्मजोशी और प्यार भरी थी। करण एक बहुत ही रोमांटिक लड़का है और मुझे उसके बारे में यह पसंद है। उन्होंने मुझे जयमाला समारोह के दौरान अपनी बाहों में उठाया और मुझे शादी के मंडप तक ले गया। वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, मैं अपने नॉर्मल गेटअप जींस में आ गई और इससे मेरे सास-ससुर को कोई परेशानी नहीं थी। मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के इस नए अध्याय में प्रवेश किया है।'

जैसा कि आप देख सकते हैं श्रृष्टि ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में उन्होंने रिसेप्शन के लिए सफेद रंग का गाउन चुना था। एक्ट्रेस ने शेयर किया, 'हमने सभी शादी के फंक्शन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई थी। हालांकि हमने केवल दोस्तों और परिवार को ही आमंत्रित किया था, यह एक ड्रीम वेडिंग थी।'

haldi1

अब शादी के बाद जल्द ही एक्ट्रेस मुंबई लौटेंगी। उन्होंने कहा, 'मेरी योजना इस महीने के अंत तक काम पर वापस जाने की है। अभी के लिए, मैं अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रही हूं। करण यूएस में काम कर रहे होंगे, इसलिए कुछ समय के लिए यह एक लॉन्ग डिसटेंस शादी होगी।'

End of Article