निशा रावल ने कहा- 'पैसे नहीं चाहिए बेटे की कस्टडी, बच्चे के दिल में छेद के बाद करवाना पड़ा अबॉर्शन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2021, 06:05 PM IST

Nisha Raval on Karan Mehra: ये रिश्ता क्या कहलाता हैं के एक्टर करण मेहरा की वाइफ निशा रावल ने कई आरोप लगाए थे। निशा ने अब कहा कि उन्हें केवल अपने बेटे की कस्टडी चाहिए।

निशा रावल ने कहा- 'पैसे नहीं चाहिए बेटे की कस्टडी, बच्चे के दिल में छेद के बाद करवाना पड़ा अबॉर्शन'

मुंबई. ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा और उनकी वाइफ निशा रावल पर्सनल लाइफ के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। निशा ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया था। अब निशा ने बताया कि साल 2014 में अबॉर्शन के बाद से उनका रिश्ता खराब होना शुरू हुआ था। यही नहीं, उन्होंने अपने बच्चे की कस्टडी भी मांगी है। 

ई टाइम्स से बातचीत में निशा रावल ने कहा, 'साल 2014 में मुझे अबॉर्शन करवाना पड़ा था। मेरे बच्चे के दिल में तीन छेद थे। इसके बाद मैं काफी मुश्किल दौर से गुजरी थीं। ऐसे में मुझे करण की सबसे ज्यादा जरुरत थी लेकिन, वह मेरे साथ नहीं था। साल 2016 में मैं डिप्रेशन से पीड़ित थीं। मेरी थेरेपी चल रही थी। जब भी हम शादी खत्म करना चाहते तो वह अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता था। मैं उससे अलग नहीं होना चाहती थीं।'    

Exclusive! Rumours of trouble in Karan Mehra and Nisha Rawal's marriage,  Nisha denies it - Times of India

एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर से टूटा रिश्ता
निशा रावल आगे कहती हैं कि उन्होंने करण के फोन पर लड़की के मैसेज देख थे। करण ने स्वीकार किया था कि वह सात महीने से एक लड़की को डेट कर रहे हैं। मैंने इसके बाद करण के पेरेंट्स से मिली लेकिन, उनसे भी कोई भी मदद नहीं मिली। मुंबई वापस आकर उसने फिर माफी मांगी। उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है और रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश करेगा लेकिन बात बिगड़ती ही गई।

Karan Mehra on being accused of assault by wife Nisha Rawal: She has always  been aggressive and was physically abusive as well - Times of India

पैसे नहीं चाहिए बेटे की कस्टडी 
निशा रावल ने कहा कि उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल अपने बच्चे की कस्टडी चाहिए। करण भी अपने बच्चे से मिल सकते हैं। निशा के मुताबिक करण ने मेरे गहने रख लिए हैं। मुझे अपनी लाइफ दोबारा शुरू करनी की जरूरत है।

बकौल निशा,  मैं अपने लिए कुछ नहीं मांग रही हूं। मैं आत्मनिर्भर हूं और अपने बच्चे का ख्याल रख सकती हूं। मैंने आखिरी बार अपने  बेटे काशिव को उसके बर्थडे 18 जून को देखा था। 

End of Article