Sushant Singh Rajput मामले में बोलीं न‍िया शर्मा- चर्चा में रहने के लिए बिस्तर पर पड़े ट्वीट कर रहे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2020, 05:43 PM IST

Nia Sharma on Sushant singh Rajput case: सुशांत स‍िंंह राजपूत केस में मचे हायतौबा को लेकर न‍िया शर्मा ने गुस्‍सा जाहिर क‍िया है। उनका कहना है क‍ि लाइम लाइट में बने रहने को बेड पर बैठकर ट्वीट कर रहे लोग।

Sushant Singh Rajput मामले में बोलीं न‍िया शर्मा- चर्चा में रहने के लिए बिस्तर पर पड़े ट्वीट कर रहे लोग

Nia Sharma on Sushant singh Rajput case: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत केस में मचे हायतौबा को लेकर टीवी अदाकारा न‍िया शर्मा ने गुस्‍सा जाहिर क‍िया है। निया शर्मा सुशांत सिंह राजपूत केस में हो रहे घटनाक्रम को देखकर बेहद दुखी हैं। उनका कहना है क‍ि लाइम लाइट में बने रहने को बेड पर बैठकर ट्वीट कर रहे हैं लोग। इस वजह से जरूरी आवाजें दब रही हैं। 

निया शर्मा का कहना है कि हर कोई सुशांत केस में बोल रहा है। जबकि इस केस में सिर्फ उन्हीं लोगों को कुछ बोलना चाहिए जो इससे जुड़े हुए हैं और बाकी लोगों को शांत बैठना चाहिए ताकि जरूरी आवाजें सुनी जा सकें। लोग सिर्फ अपने बिस्तरों पर पड़े रहकर ट्वीट कर रहे हैं ताकि वे लाइमलाइट में रह सकें। जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

निया आगे कहती हैं कि जिनकी इस केस में वाकई जरूरत नहीं है, वो लोग बोलना बंद करें तो उन आवाजों और मुद्दों को सुना जा सकेगा जो जरूरी हैं। हम गड़े मुर्दे उखाड़ने में मजे ले रहे हैं। हर कोई पागल सा हो गया है। बेहतर होगा कि हमें उन लोगों को इस मामले को संभालने देना चाहिए जो इस मामले की जांच कर रहे हैं और इससे जुड़े हुए हैं। उसके बाद ही यह मामला जल्दी सुलझ सकेगा। 

कौन हैं निया शर्मा 

एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का ख‍िताब जीतने वाली अभिनेत्री निया शर्मा जीटीवी के मशहूर सीरियल 'जमाई राजा' से फेमस हुई थीं। इसके बाद निया शर्मा विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'twisted' में भी नजर आईं थीं। निया की वेब सीरीज की चर्चा उनके लेसबियन लिपलॉक सीन की वजह से भी खूब हुई थी। उन्होंने इस वेब सीरीज में अपनी को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा को लिपलॉक किया था। टीवी इंडस्ट्री में स्टार प्लस के सीरियल 'काली' से उन्होंने डेब्यू किया था। निया शर्मा को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी है। 

End of Article