बालिका वधू की एक्ट्रेस नेहा मर्दा को पति ने गिफ्ट की जैगुआर कार, इससे पहले सास ने तोहफे में दी थी BMW

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 09:26 PM IST

TV actress Neha Marda gets Jaguar Car: टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने नॉन फिल्म बैकग्राउंड से आने वाले आयुष्मान अग्रवाल शादी की है और वो लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज के साथ आनंदमय वैवाहिक जीवन बिता रही हैं...

बालिका वधू की एक्ट्रेस नेहा मर्दा को पति ने गिफ्ट की जैगुआर कार, इससे पहले सास ने तोहफे में दी थी BMW

Neha Marda New Car: नेहा मर्दा को बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छे से तालमेल रखती हैं। नेहा ने नॉन फिल्म बैकग्राउंड से आने वाले आयुष्मान अग्रवाल शादी की है और वो लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज के साथ आनंदमय वैवाहिक जीवन बिता रही हैं। अभिनेत्री दो शहरों पटना और मुंबई में तालमेल बिठा रही हैं। दरअसल नेहा मर्दा की शादी पटना में हुई है और वो काम की वजह से मुंबई में रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री नेहा मर्दा को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। एक्ट्रेस को पति आयुष्मान ने एक जैगुआर कार गिफ्ट दी है। टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा निश्चित रूप से लग्जरी गिफ्ट पाकर हैरान रह गई हैं क्योंकि उनको इसकी उम्मीद नहीं थी।

बालिका वधू की एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने बताया, 'मैं बहुत खुश थी, बेशक ये बहुत खास और जबरदस्त था, लेकिन मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि हमारे परिवार को कारों कलेक्शन का बहुत शौक है। तो परिवार की ओर से मिलने वाला ये एक बहुत ही स्पष्ट और आसान गिफ्ट था। साथ ही मेरी शादी के बाद मेरे पहले जन्मदिन के लिए मेरी सास ने मुझे एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी।'

अभिनेत्री ने कारों को लेकर अभी-अभी अपनी पसंद विकसित करनी शुरू कर दी है। नेहा मर्दा ने बताया, 'हाल ही में मैंने इन कारों को पसंद करना शुरू कर दिया है, लेकिन मैं अभी भी एक सिंपल कार जो अच्छा माइलेज देती है उसे अच्छा मानती हूं। लग्जरी कार मुझे खुश करती हैं लेकिन मुझे ज्यादा प्रेरित नहीं करतीं। मैं अपने बेसिक्स से संतुष्ट हूं लेकिन इस जेस्चर से प्यार जरूर करती हूं।' 

अभिनेत्री नेहा मर्दा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज को लेकर बात की थी। नेहा ने बताया था, 'मैं हमेशा उनसे मिलने का इंतजार करती थी। मैं हमेशा उनसे मिलने के लिए दौड़ती हूं। मुझे हमेशा ऐसा लगता है, मैं उन्हें कैसे मिलूं... मुझे याद है जब मेरी शादी हुई थी तो मुझे डोली अरमानों की नाम का एक शो मिला था और इसकी वजह से मैं मुंबई में थी। मैं हर महीने 6-7 दिनों के लिए पटना जाती थी। आयुष्मान भी मुझसे मिलने और यहां आने की कोशिश करते थे, इसलिए एक-दूसरे से मिलने की ललक हमेशा जिंदा रहती थी। यह हमारे रिश्ते में नयापन लाते हुए काम कर रही है। मुझे लगता है कि इससे ताजगी जिंदा है, हम हमेशा मिलने के लिए उत्सुक रहते हैं। मैं हमेशा अपने निर्माताओं से अनुरोध करती हूं कि मुझे जाने दें और मेरे पति से मिलने दें। लेकिन डेली सोप की हीरोइन होना मुश्किल है।'

End of Article