Indian Idol 13 : इंडियन आइडल 13 में ऑडिशन देने पहुंचा नेहा कक्कड़ का दोस्त, सिंगर बोलीं- मैं नहीं करूंगी जज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 10:35 PM IST

Indian Idol 13 : सोनी टीवी पर सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 शुरू हो चुका है। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। शो पर नेहा कक्कड़ के पुराने दोस्त विनीत सिंह ऑडिशन देने पहुंचे।

Indian Idol 13 : इंडियन आइडल 13 में ऑडिशन देने पहुंचा नेहा कक्कड़ का दोस्त, सिंगर बोलीं- मैं नहीं करूंगी जज
Photo Credit: Instagram

Indian Idol 13 : आज से इंडियन आइडिल 13 शुरू हो गया है। शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। शो के ऑन एयर होने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। इस शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। शो में नेहा कक्कड़ के पुराने दोस्त विनीत सिंह ऑडिशन देने के लिए पहुंचे। अपने पुराने दोस्त को देखकर नेहा कक्कड़ ने उन्हें जज करने से मना कर दिया।

शो के नए प्रोमो में लखनऊ के विनीत सिंह इंडियन आइडल 13 में ऑडिशन देने पहुंचे थे। अपने पुराने दोस्त को देखकर नेहा काफी खुश हुईं। सिंगर ने विनीत को जज करने से मना कर दिया। ये बात सुनकर हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी हैरान रह गए। नेहा ने बताया कि विनीत उससे पहले एक शो में आया था और वो उस शो का स्टार था। वो मेरा सीनियर है और मैं उसे जज नहीं कर सकती हूं।

शो में ऑडिशन देने पहुंचा नेहा कक्कड़ का पुराना दोस्त

फिर विनीत कहते हैं नेहा आज अपने मेहनत से उस मुकाम तक पहुंची हैं। विनीत नेहा को जज करने के लिए मना लेते हैं। इसके बाद नेहा कहती हैं कि विनीत तू गा दे।

विनीत का प्रोमो आने के बाद उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। नेहा को खुद रियलिटी शोज से पॉपुलैरिटी मिली है। नेहा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई हैं। नेहा इंडियन आइडल 2 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थी। शो में नेहा का सफर कुछ खास लंबा नहीं था। सिंगर ने कड़ी मेहनत की और आज इस शो को जज कर रही हैं। नेहा अक्सर अच्छी परफॉर्मेंस सुनने के बाद रोने लगती हैं। इसकी वजह से नेहा को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है।

End of Article