Nach Baliye 10 लेकर आ रहे सलमान खान, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल बनेंगे कंटेस्टेंट!, जानें ऑन एयर डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2021, 10:17 AM IST

Nach Baliye 10 all Details: टेलीविजन इंडस्ट्री से एक और नए रियलिटी शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। टीवी का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है...

Nach Baliye 10 लेकर आ रहे सलमान खान, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल बनेंगे कंटेस्टेंट!, जानें ऑन एयर डिटेल

2020 की तुलना में 2021 टेलीविजन जगत के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि शुरुआत से ही अपकमिंग टीवी सीरियल और रियलिटी शोज की लंबी फेहरिस्त सामने आ चुकी है जो कि रिलीज के लिए तैयार हैं। अब टेलीविजन इंडस्ट्री से एक और नए रियलिटी शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक टेलीविजन का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। यह शो इस साल जून के आखिर में सीजन 10 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इसबार फिर से टीवी और बॉलीवुड जगत के कपल नच बलिए के मंच पर डांस करते नजर आएंगे। इसके लिए अभी से सेलिब्रिटीज कपल को अप्रोच करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

आदित्य नारायण को किया अप्रोच
सुनने में आ रहा है कि नच बलिए सीजन 10 के लिए अभी से मेकर्स ने कपल्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। शो में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले न्यूली मैरिड आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल को अप्रोच किया गया है। मशहूर अभिनेता, गायक और होस्ट आदित्य नारायण कुछ समय पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। तभी से ये एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और करीब 10 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

सलमान खान लाएंगे नच बलिए का नया सीजन?
नच बलिए 10 को लेकर लंबे टाइम से खबरें आ रही हैं। अगस्त 2020 में, चर्चा थी कि मेकर्स नच बलिए और करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के साथ अगला सीजन लाने के मूड में हैं। हालांकि, चीजें कारगर हुईं या नहीं इसे लेकर जानकारी नहीं मिली है। क्योंकि चैनल ने कोरोना स्थिति को देखते हुए 2021 तक के लिए अपनी प्लानिंग को आगे बढ़ा दिया था। वैसे इससे पहले पिछले सीजन को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूज किया था। 2019 में रियलिटी शो नच बलिए सलमान खान लेकर आए थे। तब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शो के विनर बने थे। 

End of Article