Naagin-6 में हो रही Lock Upp स्टार जीशान खान की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश का नए दुश्मन से होगा सामना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 08:03 PM IST

Zeeshan khan New Entry in TV show Naagin 6: जीशान खान टीवी सीरियल नागिन-6 में एक सुपरनैचुरल किरदार निभाएंगे। यह रजत टोकस और अली गोनी की तरह होगा...

Naagin-6 में हो रही Lock Upp स्टार जीशान खान की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश का नए दुश्मन से होगा सामना

Naagin 6 New Entry: नागिन 6 देखते ही देखते दर्शकों के बीच छा गया है। एकता कपूर के टीवी शो नागिन 6 को ऑनलाइन जबरदस्त टीआरपी मिल रही है शो चार्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और रेटिंग पा रहा है। तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल एकसाथ सुपरनैचुरल सीरियल नागिन के छठवें सीजन का हिस्सा बने हैं। तेजस्वी और सिंबा की बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब फैंस को नागिन-6 शो में एक और हैंडसम हंक देखने को मिलने वाला है। खास बात ये है कि ये अभिनेता भी बिग बॉस का हिस्सा रहा है।

हम बात कर रहे  हैं जीशान खान की। लॉक अप और बिग बॉस ओटीटी हंक जीशान खान अब सीरियल नागिन-6 में एंट्री करने वाले हैं। कुमकुम भाग्य और लॉक अप के बाद एकता कपूर और बालाजी के साथ जीशान खान का यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा। जीशान खान अब काफी लोकप्रिय नाम है। जल्द ही नागिन-6 शो में हमें कुछ नए खुलासे देखने को मिलेंगे। अब कहानी में प्रथा (तेजस्वी प्रकाश) और ऋषभ (सिम्बा नागपाल) अपने नए राइवल से लड़ेंगे।

जीशान खान, टीवी सीरियल नागिन-6 में एक सुपरनैचुरल किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह रजत टोकस की तरह होगा। फैंस को याद होगा कि नागिन सीजन तीन में उन्होंने इच्छाधारी नेवला का रोल प्ले किया था। वहीं बाद में अली गोनी को भी नागिन के एक सीजन में गिद्ध के रूप में देखा गया था। अब जीशान खान भी इसी तरह का किरदार निभा सकते हैं। 

नागिन 6 की कहानी की बात करें तो प्रथा को पता चल चुका है कि सीमा महा असुर है। उसे यह भी पता चल जाएगा कि वह ऋषभ की असली मां नहीं है। एक्ट्रेस स्नेहा रायकर, ऋषभ की रियल मां के तौर पर एंट्री कर चुकी हैं। आपको बताते चलें, लॉक अप में आजमा के साथ हाथापाई के बाद जीशान को शो से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के बाद इतिहास को दोहराया था।

End of Article