नागिन-5 में होगी टीवी की इस फेमस बहू की एंट्री, खुद से बड़े 37 साल के एक्टर शरद मल्होत्रा की बनेगी मां?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2020, 01:10 PM IST

Naagin 5: नागिन-5 में जल्द ही एक नई एंट्री हो सकती है। ये बेहद खास होने वाली हैं क्योंकि टीवी की फेमस बहू और चर्चित एक्ट्रेस आने वाले एपिसोड में दिखाई दे सकती है...

नागिन-5 में होगी टीवी की इस फेमस बहू की एंट्री, खुद से बड़े 37 साल के एक्टर शरद मल्होत्रा की बनेगी मां?

नागिन-5 में नए चेहरों के साथ एकता कपूर फिर से टीवी पर धमाल मचा रही हैं। हिना खान, मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर के साथ लॉन्च किए नागिन-5 की कहानी को अब सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा, मोहित सहगल आगे बढ़ा रहे हैं। हजारों साल बाद सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन को इंसान का पुर्नजन्म मिल चुका है। अपने असली रूप में पहली बार आदिनागिन सुरभि चंदना और नाग मोहित सहगल ने एक-दूसरे को देख लिया है। वहीं चील बने शरद मल्होत्रा भी उस चमत्कारी भोलेनाथ के मंदिर तो पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें अबतक पुनर्जन्म की सच्चाई का पता नहीं चल सका है। 

अब खबर आ रही है कि नागिन-5 में जल्द ही एक नई एंट्री हो सकती है। ये एंट्री बेहद खास होने वाली हैं क्योंकि कोई और नहीं चील वीर बने शरद मल्होत्रा की मां की आने वाले एपिसोड में एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए टीवी की बहू और फेमस एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी को अप्रोच करने की खबर सामने आ रही है। 

शरद मल्होत्रा की मां बनेंगी वाहबिज दोराबजी?
जी हां, बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी भी इसबार एकता कपूर की हिट सीरीज नागिन का हिस्सा बन सकती हैं। नागिन-5 में वाहबिज दोराबजी की एंट्री हो सकती है जो कि शरद मल्होत्रा की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभा सकती हैं। वैसे अगर ऐसा होता है तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि रियल में वाहबिज दोराबजी(34), शरद मल्होत्रा(37) से 3 साल छोटी ही हैं। ऐसे में पर्दे पर उनके लिए मां का रोल निभाना शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि वाहबिज दोराबजी और नागिन-5 के मेकर्स की तरफ से उनकी एंट्री को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इन फेमस टीवी शोज का हिस्सा रहीं वाहबिज दोराबजी
वाहबिज दोराबजी ने साल 2010 में प्यार की ये एक कहानी से टेलीविजन डेब्यू किया था। बाद में एक्ट्रेस सावित्री, सरस्वतीचंद्र, बहू हमारी रजनीकांत जैसे शोज में भी नजर आईं। इतना ही नहीं वाहबिज दोराबजी ने कई वेब सीरीज में काम और शोज होस्ट कर चुकी हैं। 

नागिन को आया सब याद, अब लेगी चील से बदला 
पिछले जन्म के बिछड़े साथी नागिन-नाग बने सुरभि चंदना और मोहित सहगल को अब सबकुछ याद आ चुका है। दोनों जब चमत्कारी शिव मंदिर गए तो उन्हें अपने पिछले जन्मों की कहानी याद आ गई। साथ ही ये भी पता चल गया है वो चील वीर(शरद मल्होत्रा) ही था जिसकी वजह से दोनों एक नहीं हो पाए थे। अब इस जन्म में नागिन-नाग बने सुरभि चंदना और मोहित सहगल ने साथ मिलकर उससे सालों पुराना बदला लेने का निर्णय किया है। 
 

End of Article