Mukesh Khanna Mahabharat: 'महाभारत' के 'भीष्‍म' के रोल में मुकेश खन्‍ना को देख ऐसा था पिता का रिएक्‍शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2020, 10:43 PM IST

Lesser Known Facts of Mukesh Khanna aka Bhishma of Mahabharat: बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में भीष्‍म पितामह का प्रभावी किरदार न‍िभाकर मुकेश खन्‍ना को ऐसी पहचान मिली जो आज तक उनके नाम के संग जुड़ी है।

Mukesh Khanna Mahabharat: 'महाभारत' के 'भीष्‍म' के रोल में मुकेश खन्‍ना को देख ऐसा था पिता का रिएक्‍शन

Lesser Known Facts of Mukesh Khanna aka Bhishma of Mahabharat: बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में भीष्‍म पितामह का प्रभावी किरदार न‍िभाकर मुकेश खन्‍ना को ऐसी पहचान मिली जो आज तक उनके नाम के संग जुड़ी है। लॉकडाउन के बीच इस धारावाहिक का पुन: प्रसारण हुआ तो मुकेश खन्‍ना की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में खूब हुई। अब क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 12) के सीजन 12 में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्‍चन ने महाभारत के भीष्‍म से जुड़ा सवाल पूछ लिया। 

19 मई को अमिताभ बच्‍चन ने 11वां सवाल कि महाभारत में मुकेश खन्‍ना (Mukesh Khanna) ने कौन सा किरदार निभाया था। ये सभी जानते हैं कि उन्‍होंने भीष्‍म का किरदार निभाया था। दमदार आवाज, शानदार व्‍यक्तित्‍व वाले मुकेश खन्‍ना इस किरदार में ऐसे रमे कि ना केवल दर्शक बल्कि उनके पिता भी बेहद प्रभावित हुए। मुकेश खन्‍ना ने खुद एक इंटरव्‍यू में बताया था कि उनके पिता को भीष्म पितामह का रोल बहुत पसंद आया था। 

मुकेश खन्ना का भीष्म पितामह का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह इस रोल को नहीं करना चाहते थे। मुकेश दरअसल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थे लेकिन यह रोल उनके हाथ से निकल गया था। 

अर्जुन का रोल हाथ से न‍िकलने के बाद उन्हें गुरू द्रोणाचार्य का रोल ऑफर हुआ। यह रोल मुकेश नहीं करना चाहते थे लेकिन हां कर दिया था। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि द्रोणाचार्य का रोल भी उनके हाथ से मेकर्स ने ले ल‍िया और भीष्‍म पितामह का रोल ऑफर कर दिया। मुकेश ने यह रोल हाथ से नहीं जाने दिया।

मुकेश खन्ना ने कई हिन्दी धारावाहिकों और फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी। हालांकि महाभारत, शक्ति मान जैसे धारावाहिकों से उन्‍हें जबरदस्‍त लोकप्रियता मिली। 19 जून, 1958 को मुम्बई में पैदा हुए मुकेश खन्‍ना ने स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद सन् 1981 में फ़िल्मी पर्दे पर कदम रखा। उन्‍होंने अपनी शिक्षा भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे से पूरी की। 

End of Article