प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से परेशान हैं मोहिना कुमारी सिंह, वेट लॉस के लिए खुद को दिया ये गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 06:54 PM IST

Mohena Kumari Singh starts pregnancy weight loss: मोहिना एक रॉयल परिवार से आती हैं, जिन्होंने डांस और मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाया। मोहिना ने सुयश रावत से शादी की है और कपल ने अप्रैल में एक बच्चे का स्वागत किया है...

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से परेशान हैं मोहिना कुमारी सिंह, वेट लॉस के लिए खुद को दिया ये गिफ्ट

Mohena Kumari Singh resumes dance training: टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह लंबे टाइम से छोटे परदे से दूर हैं। शादी के बाद से उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली थी और अब वो एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। मोहिना कुमारी सिंह आज 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर सेल्फ-लव और सेल्फ-केयर पर एक मोटिवेशन पोस्ट शेयर किया है। 

नई मां बनीं मोहिना कुमारी सिंह का बेटा कुछ दिन पहले ही 3 महीने का हो गया है। मां बनने के बाद मोहिना कुमारी सिंह का लुक काफी बदल चुका है। हालांकि अब मोहिना कुमारी सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान देने का फैसला किया है। इसी को ध्यान में रखकर एक्ट्रेस ने एक मोटिवेशनल पोस्ट किया है। 

एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी के पूरे सफर ने मेरे शरीर को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। मेरा वजन काफी बढ़ गया है और मेरे शरीर में पहले जैसी फुर्ती नहीं है। लेकिन मुझे पता है कि हर दिन थोड़े सी प्रैक्टिस से मैं अपनी ऊर्जा और फुरती वापस पाने में मदद पा सकती हूं। डांस मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है और मैं पहले कुछ कदम फिर से उठा रही हूं। मुझे शुभकामनाएं दें...।

'ओह हां… यह मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए भी एक उपहार है। अपने प्यारे पोस्ट से मुझे हर एक दिन प्रोत्साहित करने के लिए, इंस्टाग्राम पर मेरी सभी शुभकामनाओं के लिए, विशेष धन्यवाद। सभी को प्यार...।'

मोहिना एक रॉयल परिवार से आती हैं, जिन्होंने डांस और मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाया। एक प्रसिद्ध डांसर होने के अलावा, मोहिना ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम किया है। अपने अभिनय से उनको खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। मोहिना ने सुयश रावत से शादी की है और कपल ने अप्रैल में एक बच्चे का स्वागत किया है।

End of Article