Mika Di Vohti: जानिए कौन हैं पंजाबी कुड़ी नीत महल, जिसकी खीर खाकर दिल हार बैठे मीका सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 12:18 AM IST

Mika Di Vohti contestant Neet Mahal: मीका सिंह स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी में कंटेस्टेंट नीत महल अपनी कुकिंग स्किल्स से मीका सिंह का दिल जीत रही हैं। जानिए कौन हैं नीत महल..

Mika Di Vohti: जानिए कौन हैं पंजाबी कुड़ी नीत महल, जिसकी खीर खाकर दिल हार बैठे मीका सिंह

Mika Di Vohti contestant Neet Mahal. मीका सिंह अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं।  मीका के स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी में कई नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई हैं। हाल ही में मीका सिंह की दोस्त आकांक्षा पुरी भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई। देशभर से कई सुंदरियां मीका सिंह की दुल्हन बनने की कोशिश कर रही हैं। इनमें से एक कंटेस्ट नीत महल के साथ मीका की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। 

मीका दी व्होटी की कंटेस्टेंट नीत महल मीका सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में नीत महल ने मीका को खीर बनाकर खिलाई थी। नीत चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट के जरिए जाता है। ऐसे में नीत अपनी कुकिंग स्किल्स के जरिए मीका को इंप्रेस करने की काफी कोशिश कर रही हैं। मीका सिंह ने खीर खाकर खुद कहा कि 'नीत तुमने मेरा दिल जीत लिया।' फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोनों की शादी होते देखना चाहते हैं। 

नेशनल टीवी में कह चुके हैं ये बात
नीत और मीका को इससे पहले भी कई बार एक साथ देखा गया है। मीका भी नीत को पसंद करते हैं और उन्होंने कई बार ये बात नेशनल टीवी में भी कही है। नीत महल पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। वह कमली यार दी, जीटी रोड, स्ट्रेट औट्टा मोहाली और कमिटमेंट जैसे पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तख्तगृह, दूला वैली, हार्डकौर और हाई एंड यारियां जैसी पंजाबी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। 

आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। आकांक्षा की वाइल्ड कार्ड एंट्री का प्रोमो जारी हुआ था। इसमें वह कह रही हैं 'राजा की रानी तो एक होगी, तो मैं आ गई हूं।'

End of Article