Sasural Simar Ka: Manish Raisinghan-Sangeeta Chauhan 5 दिन बाद कर रहे शादी, कपल के माता-पिता नहीं होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2020, 04:13 PM IST

Manish Raisinghan Sasural Simar ka Actor Wedding: मनीष रायसिंह, बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर के बर्थडे 30 जून पर शादी कर रहे हैं। ससुराल सिमर का के दौरान मनीष और अविका के लिंकअप की खूब खबरें आई थीं...

Sasural Simar Ka: Manish Raisinghan-Sangeeta Chauhan 5 दिन बाद कर रहे शादी, कपल के माता-पिता नहीं होंगे शामिल
Photo Credit: Instagram

ससुराल सिमर का टीवी शो के एक्टर मनीष रायसिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक 40 साल के मनीष रायसिंह शादी करने जा रहे हैं। मनीष रायसिंह 5 दिन बाद यानी 30 जून को टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान से अंधेरी, मुंबई के गुरुद्वारा में विवाह करेंगे। खास बात ये है कि मनीष रायसिंह अपनी बेस्ट फ्रेंड और बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर के बर्थडे(30 जून) पर शादी कर रहे हैं। टीवी शो ससुराल सिमर का के दौरान मनीष रायसिंह और अविका गौर के लिंकअप की खूब खबरें आई थीं। हालांकि इसका दोनों ने हमेशा खंडन किया है। 

शादी में मनीष रायसिंह और संगीता चौहान के पेरेंट्स शामिल नहीं होंगे। सिर्फ 5 लोग ही सेरेमनी में रहेंगे और बाकी सभी वीडियो कॉल के जरिए हिस्सा बनेंगे। मनीष रायसिंह की मां की तबीयत ठीक नहीं है ऐसे में वो इस महामारी में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वहीं संगीता के माता-पिता भी बुजुर्ग हैं इसलिए दोनों ने ये फैसला किया है। हालांकि स्थितियां ठीक होने पर ये टीवी कपल बाद में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगा।

End of Article