बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर से अफेयर के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं मंदना करीमी, दर्द भरी कहानी सुन कंगना रनौत भी रो पड़ीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 07:17 PM IST

Mandana Karimi pregnant And had affair with bollywood filmmaker: मंदना अपनी आपबीती सुनाते हुए कहती हैं, 'जिस समय मैं अपनी सेपरेशन की पूरी स्थिति से जूझ रही थी... इस दौरान मेरा एक सीक्रेट रिलेशनशिप था। मेरा रिश्ता एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के साथ था जो महिलाओं के अधिकारों की बात करता है....'

बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर से अफेयर के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं मंदना करीमी, दर्द भरी कहानी सुन कंगना रनौत भी रो पड़ीं

Mandana Karimi had affair with bollywood filmmaker: लॉकअप शो में काफी कुछ हो रहा है। वीकेंड पर भी कंगना रनौत के आने पर लॉकअप में खूब हंगामा मचा, क्योंकि इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। ये कंटेस्टेंट मंदना करीमी, पायल रोहतगी, सायशा शिंदे और शिवम शर्मा है। खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए हमेशा की तरह सभी को एक सीक्रेट रिवील कर सेफ होने का मौका मिला। इस दौरान मंदना करीमी ने कंगना रनौत के लॉक अप में अपने जीवन का सबसे बड़ा सीक्रेट उजागर किया। जिसने ना सिर्फ मंदना बल्कि कंगना और बाकी कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया। कंगना भी खुद को आंसू बहाने से नहीं रोक पाई।

लॉक अप का एक टीजर सामने आया है जिसमें कंगना कंटेस्टेंट्स से कहती हैं कि उन्हें शो में बने रहने के लिए अपने सीक्रेट का खुलासा करने की जरूरत है। यहां तभी मंदना सबसे पहले बजर दबाती हैं। मंदना अपनी आपबीती सुनाते हुए कहती हैं, 'जिस समय मैं अपनी सेपरेशन की पूरी स्थिति से जूझ रही थी... इस दौरान मेरा एक सीक्रेट रिलेशनशिप था। मेरा रिश्ता एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के साथ था जो महिलाओं के अधिकारों की बात करता है। वह कई लोगों के लिए एक आदर्श है। हमने प्रेग्नेंसी प्लान की थी... और जब ऐसा हुआ, तो उन्होंने.....।' अपनी बात कहते-कहते मंदना यहां पर पूरी तरह से टूट गईं और कंगना भी काफी परेशान हो गईं।

आपको बताते चलें साल 2016 में बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से सगाई करने के बाद, मंदना ने एक साल बाद उनके साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। सेपरेशन के दौरान मंदना ने गौरव और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। मंदना ने हाल ही में शो में अपनी सास के बारे में अपमानजनक बातें कहने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मंदना ने एक टास्क के दौरान सायशा शिंदे ने किस भी किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

End of Article