जय भानुशाली-माही विज के कुक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खंजर से मारने की दी थी धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 02:35 PM IST

Mahhi Vij and Jay Bhanushali cook arrested: माही विज और जय भानुशाली के कुक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुक ने माही विज और उनके परिवार को धमकी दी थी।

जय भानुशाली-माही विज के कुक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खंजर से मारने की दी थी धमकी

मुंबई. एक्ट्रेस माही विज और उनके पति जय भानुशाली को उनके घर में काम कर चुके कुक ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। अब मुंबई पुलिस ने कुक को अरेस्ट कर लिया है। गौरतलब है कि कुक ने जय और माही की बेटी तारा को खंजर से मारने की धमकी दी थी।  पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कुक पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

29 जून को माही विज ने सोशल मीडिया पर बताया था कि कुक ने सैलेरी को मुद्दा बनाया था। इसके बाद उनके परिवार को गालियां दी थी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस पर कहा कि, 'एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (स्त्री का अनादर), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट को अंधेरी मेट्रोपॉलिटियन कोर्ट में पेश किया गया। 

Mahi Vijj

सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट
माही विज ने इससे पहले 29 जून को एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। माही विज ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कुक ने सैलेरी से जुड़े विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को भद्दी गालियां दी थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। माही ने आरोप लगाया कि कुक चोरी भी कर रहा था। हालांकि, उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। ई टाइम्स से बातचीत में माही विज ने कहा, 'केवल तीन दिन हुए जब हमें पता चला कि वह चोरी कर रहा है। मैंने जय को बताया। जय लौटा तो उसने कहा कि अभी तक के उसके पैसे दे देते हैं लेकिन, कुक पूरे महीने के पैसे मांग रहा था। वह हमें धमकी देने लगा।' 

माही विज के मुताबिक, 'उसने शराब पी थी और हमें गाली बक रहा था। हम पुलिस के पास गए लेकिन, उन्हें फर्क नहीं पड़ा कि कुछ हो रहा है पर मुझे अपनी बेटी के लिए डर लग रहा था। हम पुलिस स्टेशन गए पर वह लगातार हमें फोन कर रहा था। मेरे पास सारी रिकॉर्डिंग्स हैं। हम सभी को बहुत डर लग रहा था। क्या होता अगर वह हम पर वार कर देता। मुझे अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है।'
 

End of Article