महाभारत की इस चाइल्ड आर्टिस्ट की कमाई कर देगी हैरान, एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2020, 07:03 PM IST

Ashnoor Kaur Fees: क्या आप जानते हैं कि महाभारत और पटियाला बेब्स में नजर आई एक्ट्रेस अशनूर कौर एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं?

महाभारत की इस चाइल्ड आर्टिस्ट की कमाई कर देगी हैरान, एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी फीस
Photo Credit: Instagram

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है और भारत भी इसकी चपेट में हैं। इससे होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सके इसके लिए देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सेलेब्स समेत सभी देशवासी अपने घरों पर ही हैं। जिसके चलते फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग रुक गई है।

इस बीच हाल ही में जानकारी आई की सोनी चैनल ने तीन टीवी सीरियल्स को बंद करने का फैसला किया है जिसममें बेहद 2, पटियाला बेब्स और इशारों इशारों में शामिल है। बात अगर सीरियल पटियाला बेब्स की करें तो इसमें लीड रोल निभाया है एक्ट्रेस अशनूर कौर ने। सीरियल में अशनूर मिनी नाम की लड़की का रोल निभाती नजर आईं जिसे काफी पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अशनूर अभी केवल 15 साल की है?

पांच साल की उम्र में की थी शुरू की थी एक्टिंग

अशनूर का जन्म 3 मई 2004 को हुआ था और वो 15 साल की हैं। अशनूर पिछले 11 साल से एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2009 में वो सीरियल झांसी की रानी में प्राची के रोल में नजर आईं थीं। इसके बाद वो सीरियल ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा में नविका व्यास भटनागर के रोल में, बड़े अच्छे लगते हैं में यंग नायरा सिंघानिया के रोल में दिखीं। इसके अलावा अशनूर साल 2013 में टेलिकास्ट हुए महाभारत नें भी नजर आईं जिसमें उन्होंने दुषाला का रोल निभाया। अशनूर ने देवों के देव महादेव में अशोक सुंदरी के रोल में काम किया था। इसके अलावा अशनूर जय जग जननी मां दुर्गा, तुम साथ हो जब अपने, सियासत, ये रिश्ता क्या कहलाता है और पृथ्वी वल्लभ में दिखीं।  

मोटी फीस लेती हैं अशनूर कौर

अशनूर कौर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं लेकिन वो कई सीरियल में लीड रोल निभा चुकी हैं जिसके लिए वो मोटी फीस लेती हैं। जानकारी के मुताबिक अशनूर सीरियल के एक एपिसोड के लिए 40 हजार से 45 हजार रुपये तक फीस लेती हैं। इसके अलावा अशनूर वीडियो एलबम में भी काम कर चुकी हैं।

मालूम हो कि अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। जहां इंस्टाग्राम पर वो खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं तो वहीं टिकटॉक पर भी खूब वीडियोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर अशनूर के 3.9 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ फॉलोअर्स हैं तो वहीं टिकटॉक पर उनके 2.9 मिलियन यानी करीब 3 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

End of Article