Anupamaa की काव्‍या का र‍ियल लाइफ अंदाज देखा?, इतनी ग्‍लैमरस हैं Madalsa Sharma, म‍िलना चाह‍िए बॉलीवुड ब्रैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2021, 07:48 PM IST

Anupama Actress Madalsa Sharma Glamorous Photos: मदालसा शर्मा को सब काव्या के नाम से पहचानते हैं। टीवी की खतरनाक खलनायिकाओं में से एक मदालसा असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और बोल्ड हैं। देखें स्टनिंग फोटोज...

Anupamaa की काव्‍या का र‍ियल लाइफ अंदाज देखा?, इतनी ग्‍लैमरस हैं Madalsa Sharma, म‍िलना चाह‍िए बॉलीवुड ब्रैक

पहले जहां टीवी की खलनायिका मोटी, तगड़ी और दिखने में खतरनाक लगती थीं, वहीं आजकल की खलनायिका इतनी सुंदर होती हैं कि नायिकाओं को टक्कर देती हैं। कई बार तो दर्शक उन्हें खलनायिका मानने से इंकार कर देते हैं लेकिन उनका जबरदस्त अभिनय साबित करता है कि वो खलनायिका ही हैं। इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री की कुछ खलनायिका ऐसी हैं जिनका सिक्का पूरे इंडस्ट्री पर चलता है। उन्हीं में से एक मदालसा शर्मा हैं जो अनुपमा शो में काव्या का किरदार निभाती हैं।

मदालसा रियल लाइफ में इतनी सुंदर हैं कि वह हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड से नाता रखने वाली मदालसा मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। इतना ही नहीं उनके पिता सुभाष शर्मा लेखक और निर्देशक हैं वहीं उनकी मां शीला डेविड शर्मा अभिनेत्री हैं। आज हम आपको दिखाने वाले हैं टीवी की खलनायिका मदालसा शर्मा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें। असल जिंदगी में मदालसा बेहद हॉट और बोल्ड हैं, इसके साथ ही वो अपने हर एक लुक से फेशन ट्रेंड भी सेट करती हैं।

मदालसा की इस फोटो को भी देख लीजिए। समुद्र किनारे वो बेहतरीन लुक में नजर आ रही हैं। बीच वेकेशन पर मदालसा शर्मा ने काफी खूबसूरत तरीके से अपने लुक को कैरी किया है। यह फोटो देखने के बाद कई लोग मदालसा के दीवाने हो गए और कमेंट करके उनकी खूब तरीफें कर रहे हैं।

मदालसा की यह फोटो देखकर कौन कह सकता है कि वह किसी टीवी शो में खलनायिका का किरदार निभाती होंगी। स्विमिंग पूल के किनारे वाइब्रेंट कपड़ों में मदालसा बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वह अपने हर फोटो से फैंस को अपने लुक के साथ फैशन सेंस से भी प्रेरित करती हैं।

मदालसा ने यह फोटो सिंगापुर टूर के दौरान की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि मदालसा अपने लुक के साथ कितना एक्सपेरिमेंट करती हैं। मदालसा की इस सनकिस्ड फोटो ने लाखों का दिल जीत लिया है।

अपने आईलैंड टूर के दौरान मदालसा ने ये पिक्चर पोस्ट किया था। इस रेड ड्रेस में मदालसा बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। कैप्शन में मदालसा ने लिखा है कि हमें अपने दिमाग को इस तरह ट्रेन करना चाहिए ताकि वह हर एक परिस्थिति में अच्छाई ढूंढ सके। इससे साफ जाहिर होता है कि मदालसा भले ही रील लाइफ में खलनायक का हैं मगर रियल लाइफ में वह बेहद पॉजिटिव इंसान हैं।

आईलैंड में अपना वैकेशन मनाते हुए मदालसा ने एक और फोटो शेयर किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए मदालसा ने बताया कि उन्हें समुद्र से बेहद प्यार है। इन फोटोज को देखकर यह साबित होता है कि रील लाइफ में मदालसा जितनी खूबसूरत दिखती हैं उससे कई गुना ज्यादा खूबसूरत वह रियल लाइफ में हैं। टीवी सीरियल अनुपमा में मदालसा, काव्या का किरदार निभाती हैं। फिलहाल काव्या और वनराज की शादी हो गई है, अभी देखना यह है कि अनुपमा अब आगे क्या करती है और इस शो में अब कौन सा नया मोड़ आएगा।

End of Article