पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की हो रही डेस्टिनेशन वेडिंग, 9 जुलाई को कपल लेगा सात फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:06 AM IST

Payal Rohatgi and Sangram Singh destination wedding: खबर थी कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे, जो कि संग्राम का जन्मदिन भी है। हालांकि, अब कपल की शादी की डेट सामने आ गई है...

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की हो रही डेस्टिनेशन वेडिंग, 9 जुलाई को कपल लेगा सात फेरे

Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding on July 9: जब से संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वो जुलाई में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तभी से लगातार वेडिंग डेट्स को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खबर थी कि दोनों 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे, जो कि संग्राम का जन्मदिन भी है। हालांकि, अब पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की डेट सामने आ गई है। खबर है कि कपल 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा।

संग्राम सिंह ने बताया, 'मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी... हम इतने लंबे समय से साथ हैं। शादी एक महत्वपूर्ण पहलू है हमारी लाइफ का और हम एक साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए खुश हैं। पायल और मैं 9 जुलाई को शादी करेंगे। मेरी मां और बहन ने तारीख तय करने में हमारी मदद की है। फिलहाल वेडिंग वैन्यू फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं। हम एक डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, जो कि अहमदाबाद या उदयपुर में हो सकती है।' पायल और संग्राम की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। बाद में दोनों मुंबई में अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को एक रिसेप्शन पार्टी देने की योजना बना रहे हैं।

On Payal Rohtagi's 36th Birthday, Her Boyfriend, Sangram Singh Wishes Her  With A Super-Special Note

साल 2011 में रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और दोनों को प्यार हो गया था। अभिनेत्री ने एक साल बाद संग्राम के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। कपल ने फरवरी 2014 में सगाई कर ली थी। संग्राम और पायल 12 साल से एक साथ हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहले शादी करने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि प्लान किन्हीं कारणों से टल गया था। 

पहलवान-अभिनेता का कहना है, 'प्लान को दो बार टालना पड़ा, क्योंकि हमारे अपनों का नुकसान हुआ। मुझे हमेशा से पता था कि मुझे पायल जैसा साथी नहीं मिलेगा। न तो पायल ने और न ही उनके परिवार ने मुझे कभी भी यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पर अब हमारे माता-पिता उम्रदराज हो गए हैं और हमें इतने साल साथ में हो गए हैं, शादी को करना ही है।'

End of Article