Aneri Vajani First reaction for Khatron Ke Khiladi 12: अनुपमा सीरियल की रेटिंग ने आसमान छू लिया है। फैंस भी अब अनुज और अनुपमा को साथ देखकर काफी खुश हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अनेरी वजानी ने सीरियल अनुपमा को अलविदा कह दिया है। अब अनेरी वजानी, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने वाली हैं। अनेरी वजानी ने बताया, 'ये मेरा पहला रिएलिटी शो है। खतरों के खिलाड़ी में काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं अपना मन बना चुकी हूं। मैं खतरों के खिलाड़ी 12 में टिके रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हूं।' इस दौरान अनुपमा की एक्ट्रेस अनेरी ने यह भी बताया कि उनका पहला रिएक्शन क्या था जब उनको शो मिला। अनेरी ने सुनते ही कहा था - पागल हो क्या? क्योंकि उनको यकीन नहीं हुआ था कि खतरों के खिलाड़ी का ऑफर उनको मिला है।
अनुपमा को छोड़ अनेरी वजानी ने चुना खतरों के खिलाड़ी-12, बताया रोहित शेट्टी के शो को लेकर कैसा था पहला रिएक्शन
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 27, 2022, 10:10 AM IST
